Indore Ujjain Green Field Four Lane Road: इंदौर उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड अब एलिवेटेड नहीं जमीनी स्तर पर बनेगा, सीएम मोहन यादव बोले-किसान हित सर्वोपरि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड अब एलिवेटेड नहीं जमीनी स्तर पर बनेगा। किसान प्रतिनिधियों की मांग पर सीएम ने फैसला लिया।

Indore Ujjain Green Field Four Lane Road new design cm mohan yadav hindi news

Indore Ujjain Green Field Four Lane Road: इंदौर उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड में बड़ा बदलाव किया गया है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सीएम मोहन यादव ने फैसला किया है कि अब इंदौर उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड एलिवेटेड नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर बनाया जाएगा।

किसान प्रतिनिधियों ने की थी मुलाकात

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार शाम को भेंट करने आए इंदौर और उज्जैन जिलों के अलग-अलग गांवों के किसान प्रतिनिधियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री मोहन यादव का इंदौर और उज्जैन के किसान प्रतिनिधियों ने इंदौर उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर लेन मार्ग का निर्माण कार्य किसानों के हित में करने के निर्णय के लिए आभार जताया।

किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मेट्रो पॉलिटन सिटी इंदौर-उज्जैन भविष्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा। इस नाते इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन प्रोजेक्ट भी किसानों के हित में उनके सुझाव के अनुरूप एलिवेटेड नहीं जमीनी स्तर पर बनाया जाएगा। जिन किसानों की भूमि प्रभावित होगी, उन्हें उचित मुआवजा देने के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है।

cm mohan yadav kisan
किसानों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते सीएम मोहन यादव

2935.15 करोड़ का प्रोजेक्ट

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के माध्यम से 2935.15 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 2 जिलों के 28 ग्रामों को नया स्वरूप और जनसुविधा देने के लिये फोर लेन मार्ग निर्मित किया जाएगा। उन्नत संरचना के अंतर्गत इंदौर-उज्जैन के मध्य 2 स्थानों वेस्टर्न रिंग रोड और उज्जैन बदनावर मार्ग क्रॉसिंग पर वृहद जंक्शन का प्रावधान है। परिवहन तेज और सुरक्षित रहे इसके लिए प्रत्येक टोल प्लाजा पर आवश्यक प्रबंध भी होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:मध्यप्रदेश पुलिस में ट्रांसफर, 2 इंस्पेक्टर और 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टर इधर से उधर, देखें लिस्ट

बड़ी जनसंख्या को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर-उज्जैन के इस पुराने मार्ग से जानापाव आने-जाने के लिए भी परिवहन होता रहा है। पूर्व के वर्षों में मार्ग के संकुचित होते जाने से जो दुर्घटनाएं होती रही हैं, वह सिलसिला अब थम जाएगा। किसानों से विचार विमर्श के पश्चात इस ग्रीन फील्ड फोर लेन मार्ग परियोजना के कार्यों को गति दी जा रही है।  गत 20 फरवरी को अनुबंध निष्पादन के पश्चात अन्य कार्यवाही प्रचलन में है। आगामी सिंहस्थ को देखते हुए यह परियोजना बड़ी जनसंख्या को लाभान्वित करेगी। प्रदेश में सड़क अधोसंरचना को सशक्त करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article