भोपाल में 'हयात प्लेस' का शुभारंभ: CM मोहन यादव ने काटा रिबन, बंसल ग्रुप के विजन को सराहा, शहर को मिला नया लग्जरी डेस्टिनेशन

शहर के हृदय स्थल में विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 'हयात प्लेस' (Hyatt Place) का भव्य शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिबन काटकर इस आलीशान होटल का विधिवत उद्घाटन किया।

Hyatt Place Inauguration

Hyatt Place Inauguration CM Mohan Yadav: भोपाल के विकास में अग्रणी बंसल ग्रुप ने अपनी उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ लिया है। 

शहर के हृदय स्थल में विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 'हयात प्लेस' (Hyatt Place) का भव्य शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिबन काटकर इस आलीशान होटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बंसल ग्रुप से सुनील बंसल, कुणाल बंसल सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।

सीएम ने सराहा बंसल ग्रुप का विजन

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बंसल ग्रुप के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बंसल ग्रुप की विजनरी सोच और बेमिसाल निर्माण क्षमता ने भोपाल को एक नई पहचान दी है। यह प्रोजेक्ट न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में भी मील का पत्थर साबित होगा।

ग्रुप की सफलता की यात्रा में बड़ा कदम

अतिथियों ने कहा कि बंसल ग्रुप अपनी दूरदर्शी सोच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए जाना जाता है। 'हयात प्लेस' का आगाज इस ग्रुप की सफलता की यात्रा में एक बड़ा कदम है, जो राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

प्रीमियम और लग्जरी ठिकाना बनकर उभरा

बंसल ग्रुप द्वारा निर्मित यह नया होटल आधुनिक वास्तुकला और सुख-सुविधाओं का बेजोड़ उदाहरण है। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली सुख-सुविधाओं से सुसज्जित। मेहमानों के लिए क्लास और कंफर्ट का खास ध्यान रखा गया है। यह भोपाल के सबसे प्रीमियम और लग्जरी ठिकानों में से एक बनकर उभरा है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में अग्निकांड: भौंरी के होटल में लगी भीषण आग, पुलिस ने जेसीबी से दीवार तोड़कर बचाई 150 जिंदगियां, धुएं के गुबार के बीच सफल रेस्क्यू

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article