/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/balaghat-naxal-free-cm-mohan-yadav-2026-02-09-22-48-11.jpg)
Balaghat Naxal Free CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक ऐतिहासिक घोषणा की है। भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लंबे समय तक नक्सली हिंसा की मार झेलने वाला बालाघाट जिला अब पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपनी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को देते हुए उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला और नक्सलवाद के मुद्दे पर उनकी पिछली सरकार की विफलताओं को जमकर घेरा। साथ ही नक्सलवाद के खात्मे का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह के संकल्प को दिया।
नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलवाद के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट से नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस संकल्प को पूरा कर दिखाया है, जिसमें देश से नक्सलवाद को जड़ से मिटाने का वादा किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने नक्सली मुठभेड़ों में अदम्य साहस दिखाने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को 'आउट ऑफ टर्न' प्रमोशन देकर सम्मानित किया है, जिससे जवानों का मनोबल बढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी बजट को लेकर भी संकेत दिए कि यह बजट सर्वजन हिताय होगा और इसमें हर वर्ग की खुशहाली का ध्यान रखा जाएगा।
मंत्री लिखीराम कांवरे का किया जिक्र
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुराने समय की याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को नक्सलवाद खत्म करने का पर्याप्त मौका मिला था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान उनके ही कैबिनेट मंत्री लिखीराम कांवरे की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी, लेकिन तत्कालीन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
मोदी-शाह के संकल्प की सिद्धि
सीएम ने कहा कि नक्सलवाद का सफाया कोई संयोग नहीं, बल्कि संकल्प का परिणाम है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश को आंतरिक सुरक्षा का भरोसा दिया था, जिसे मध्यप्रदेश सरकार ने धरातल पर उतारा है। आज बालाघाट का नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है।
सभी वर्गों के लिए होगा आगामी बजट
प्रदेश के आगामी बजट पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट विकास से जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है और यह राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा।
CM Mohan Yadav Balaghat Naxal Free, Digvijay Singh Naxalism, Likhiram Kavare Murder Case, MP News Bhopal, PM Modi Amit Shah Naxalism, MP Budget 2026
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us