/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/bhopal-summer-flight-schedule-2026-2026-03-09-10-15-08.jpg)
Bhopal Summer Flight Schedule 2026: मध्यप्रदेश के भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट के फ्लाइट शेड्यूल में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।
दरअसल, एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली के बीच सुबह 8 बजे की डेली फ्लाइट को रद्द कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, अब 28 मार्च तक दिल्ली के लिए सुबह फ्लाइट नहीं उड़ेगी। हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि 29 मार्च से समर शेड्यूल लागू होते ही दोबारा उड़ान शुरू की जाएगी।
मुंबई के लिए शुरू हो सकती है चौथी उड़ान
मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए एयर इंडिया एक नई फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है, जो शाम 7 बजे भोपाल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। इसके लिए कंपनी ने स्लॉट की मांग की है। यदि यह सेवा शुरू होती है, तो मुंबई की ​एक दिन में कुल चार फ्लाइट्स हो जाएगी।
बेंगलुरु की नई सेवा, अहमदाबाद की बंद होगी
समर शेड्यूल के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस जल्द बेंगलुरु रूट पर भी नई सेवा शुरू कर सकती है। इसके लिए स्लॉट पहले ही आवंटित किया जा चुका है। इधर, इंडिगो की सुबह 7:45 बजे की अहमदाबाद की मॉर्निंग फ्लाइट बंद होने की आशंका बढ़ गई है। जानकारी मिली है कि एयरलाइन की 10प्रतिशत क्षमता कटौती के तहत यह फ्लाइट बंद हो सकती है।
देखें आज का शेड्यूल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/bhopal-flight-schedule-9-march-2026-2026-03-09-10-19-56.jpg)
ये भी पढ़ें: भोपाल एयरपोर्ट समर शेड्यूल: 20 दिन के लिए सुबह की ये फ्लाइट रद्द, इस महानगर के लिए चौड़ी उड़ान की तैयारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us