/bansal-news/media/media_files/2026/01/27/bhopal-state-level-teachers-conference-cm-mohan-yadav-28-january-hindi-news-zvj-2026-01-27-16-09-47.jpg)
MP Shaikshik Shikshak Sammelan 28 January 2026: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 28 जनवरी को एक भव्य राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा और संगठन के प्रति समर्पित सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में होने कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 4 हजार शिक्षक पदाधिकारियों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए आयोजकों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता पर चर्चा करना, सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करना और संगठन के 55 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाना है।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के 55 साल पूरे
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ अपने गौरवशाली 55 वर्षों के सफर को सेलिब्रेट करने के लिए बुधवार, 28 जनवरी को शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में एक बड़ा आयोजन कर रहा है। दोपहर 1:00 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही संगठन मुख्यमंत्री के शिक्षक हितैषी निर्णयों के लिए उनका आभार जताएगा।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कपूर और स्थानीय विधायक भगवान दास सबनानी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर करेंगे।
संगठन की उपलब्धियों की प्रदर्शनी
इस 55 साल पुराने मान्यता प्राप्त संगठन ने अब तक क्या हासिल किया है, इसकी एक झलक एक विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई जाएगी। यह प्रदर्शनी राष्ट्र, शिक्षा और छात्र हित में संघ द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित करेगी।
सुचारू व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम
आयोजन को सफल बनाने के लिए पंजीयन (Registration) की व्यवस्था शिवाजी नगर स्थित उद्यान में की गई है। सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिले के पदाधिकारियों की सूची सौंपकर प्रवेश कार्ड प्राप्त करें। साथ ही, दूर-दराज से आने वाली महिला पदाधिकारियों के ठहरने के लिए दीपशिखा विद्यालय में व्यवस्था की गई है।
शिक्षकों के लिए पार्किंग व्यवस्था (संभाग अनुसार)
- रीवा, जबलपुर, शहडोल: राजीव गांधी हाई स्कूल, माचना कॉलोनी (प्रांतीय कार्यालय के पास)।
- ग्वालियर, चंबल, सागर: सरोजिनी नायडू स्कूल (सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के बाजू में)।
- भोपाल, नर्मदापुरम: शासकीय नवीन कन्या स्कूल (ओल्ड कैंपियन), 10 नंबर स्टॉप।
- इंदौर, उज्जैन: संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल।
- VVIP/VIP: सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, गेट नंबर 1 के अंदर (मैदान)।
- कार्यकर्ता (वॉलिंटियर्स): केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 (सुभाष स्कूल की दीवार के पास)।
आवास व्यवस्था
- महिला पदाधिकारी: दीपशिखा विद्यालय, भोपाल (रात्रि विश्राम के लिए)।
- प्रांतीय/अखिल भारतीय पदाधिकारी: माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board Office) अतिथि गृह।
- समय: सभी सदस्य सुबह 11:30 बजे तक सभा स्थल पर अपनी जगह ले लें।
- अनिवार्यता: रजिस्ट्रेशन के बाद मिली 'प्रवेशिका' (आईकार्ड) पहनना अनिवार्य है।
MP Teacher, MP Teacher Conference, MP Teacher news, CM Mohan Yadavm Shikshak Sangh Bhopal, Education Quality Summit, MP news
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us