भोपाल RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल Saurabh Sharma का 100 करोड़ का गोल्ड-कैश: MP सरकार जब्त करेगी, आयकर ने संपत्ति बेनामी मानी

मध्यप्रदेश सरकार अब परिवहन विभाग के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की 100 करोड़ का गोल्ड और कैश जब्त करेगी। यह सोना और नकद रुपया सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा।

RTO Former Constable Saurabh Sharma Case

RTO Former Constable Saurabh Sharma: परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

मध्यप्रदेश सरकार अब परिवहन विभाग के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की 100 करोड़ का गोल्ड और कैश जब्त करेगी। यह सोना और नकद रुपया सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा। आईटी डिपार्टमेंट को जांच में बेनामी संपत्ति मिली थीं। आईटी ने जांच में यह भी खुलासा किया था कि यह सोना और नकद पैसा सौरभ शर्मा का ही है। 

14 माह पहले छापे में मिला था कैश और गोल्ड

परिवहन विभाग के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर दिसंबर 2024 में लोकायुक्त, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने एक के बाद एक छापे मारे थे। 18 और 19 दिसंबर की रात भोपाल के मेंडोरी में इनोवा कार से 11 करोड़ रुपए कैश और 51.8 किलो गोल्ड जब्त किया था।

सौरभ शर्मा अब तक नकार रहा संपत्ति उसकी नहीं

मेंडोरी में इनाको कार में मिला सोना और कैश को सौरभ शर्मा ने अब तक अपना नहीं बताया। अब तक हुई पूछताछ में उसने यह कबूल नहीं किया है। हालांकि आयकर विभाग ने यह संपत्ति जांच में सौरभ की ही बताई है। आयकर विभाग की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने भोपाल स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) की कार्रवाई को सही ठहराया।

खबर अपडेट की जा रही है

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article