भोपाल में ट्रेन से कछुओं की तस्करी: कोच अटेंडर के बैग में मिले 311 इंडियन टेंट टर्टल, इंदौर-देवास में होनी थी सप्लाई, RPF-वन विभाग का एक्शन

भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आरपीएफ ने पटना-इंदौर एक्सप्रेस में दबिश देकर एक रेलवे कोच अटेंडर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैग से 311 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद हुए हैं। यह तस्करी इंदौर और देवास में होनी थी। 

bhopal railway station tortoise smuggling arrest rpf stf wildlife crime hindi news zvj

Bhopal Tortoise Smuggling Case: राजधानी भोपाल में वन्यजीवों की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। बैरागढ़ स्थित संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान एक रेलवे कोच अटेंडर को सैकड़ों दुर्लभ कछुओं के साथ रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी के बैग से 311 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद हुए हैं।  पकड़ा गया आरोपी पटना-इंदौर एक्सप्रेस के जरिए इन कछुओं की खेप इंदौर और देवास पहुंचाने की फिराक में था। इस कार्रवाई के बाद स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STF) और वन विभाग ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

दुर्लभ प्रजाति के 311 कछुए बरामद

भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन (बैरागढ़) पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब चेकिंग के दौरान पटना-इंदौर एक्सप्रेस के कोच अटेंडर के पास से भारी मात्रा में जीवित कछुए बरामद हुए। दरअसल, आरपीएफ स्टाफ स्टेशन पर रूटीन चेकिंग कर रहा था, तभी कोच A-1 के अटेंडर अजय सिंह राजपूत के पास मौजूद दो बैग संदिग्ध नजर आए। तलाशी लेने पर बैग के अंदर से 311 छोटे आकार के दुर्लभ 'इंडियन टेंट टर्टल' कछुए मिले। मामले की सूचना मिलते ही STF (स्पेशल टास्क फोर्स) और वन विभाग के अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे।

bhopal railway station tortoise smuggling arrest 1
पटना-इंदौर एक्सप्रेस से बरामद किए गए 311 दुर्लभ 'इंडियन टेंट टर्टल' कछुए।

ढाई हजार के लालच में तस्करी

पकड़ा गया आरोपी अजय सिंह राजपूत रेलवे में अटेंडर का काम करता है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि रवींद्र कश्यप नामक एक व्यक्ति ने उसे इन कछुओं को देवास और इंदौर पहुंचाने के बदले 2500 रुपए देने का लालच दिया था। आरोपी इसी लालच में आकर कछुओं को पार्सल के रूप में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी अटेंडर को गिरफ्तार कर लिया है।

बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर कछुओं की तस्करी का पर्दाफाश, 311 कछुए बरामद | New India Times

दवा और मांस के लिए होती है तस्करी

वन विभाग के अनुसार, इन दुर्लभ कछुओं की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी अधिक है। मुख्य रूप से शक्तिवर्धक दवाइयों के निर्माण और मांस के लिए इन जीवों का शिकार और तस्करी की जाती है। फिलहाल सभी कछुओं को वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

bhopal railway station tortoise smuggling arrest 3

STF की रडार पर मास्टरमाइंड

अब मामले में आरपीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद एसटीएफ ने मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब उस रवींद्र कश्यप की तलाश कर रही है जिसने कोच अटेंडर को यह कछुओं की खेप सौंपी थी। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं स्टेशन पर भारी मात्रा में दुर्लभ कछुए मिलने की खबर से यात्रियों में चर्चा का विषय बना रहा।

smuggling of rare turtles, Bhopal News, Bhopal Tortoise Smuggling, Bhopal Railway NEWPatna-Indore ExpressS, Bhopal RPF Action, Wildlife Crime MP, STF MP, Indian Tent Turtle Smuggling, Indian Tent Turtle bhopal,   Bhopal Railway News | State Tiger Strike Force MP | sant hirdaram nagar railway station

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article