/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/bhopal-power-cut-schedule-news-2026-03-09-21-06-50.webp)
Bhopal Power Cut Schedule 10 March 2026: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए मंगलवार का दिन बिजली के लिहाज से परेशानी भरा हो सकता है। शहर की बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस और लाइन सुधार के लिए करीब 30 प्रमुख इलाकों में शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। मेट्रो निर्माण और एनएचएआई (NHAI) के रोड शिफ्टिंग कार्यों के चलते कई कॉलोनियों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। कई कॉलोनियों में 2 से 6 घंटे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। यदि आप इन इलाकों के निवासी हैं, तो लाइट से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें।
भोपाल में बिजली कटौती का शेड्यूल
भोपाल शहर के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभों और लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते शहर के दानिशकुंज, गोविंदपुरा-बीडीए समेत लगभग 30 बड़े इलाकों और कॉलोनियों में सप्लाई बंद रखी जाएगी। ओम नगर, विट्ठन मार्केट में भी सप्लाई नहीं होगी।
इन प्रमुख इलाकों में रहेगी कटौती
- सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक (साढ़े 5 घंटे): विट्ठल मार्केट, ई-5 शॉपिंग सेंटर, हबीबगंज पुलिस थाना, एपेक्स बैंक कॉलोनी, नाबार्ड और आसपास के क्षेत्रों में लाइन शिफ्टिंग के कारण सप्लाई नहीं होगी।
- सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक (6 घंटे): यह सबसे लंबा शटडाउन होगा। इसमें निजामुद्दीन कॉलोनी, सागर स्टेट, सुख सागर, सचितानंद नगर, रीगल स्टेट, सागर बंगलो, बीडीए कॉलोनी, गोविंदपुरा, बंजारा बस्ती, मित्तल कॉलेज, अवस्थी फार्म, गांधी नगर मार्केट, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, डेंटल कॉलेज, पर्णकुटी, ब्लेयर कॉलोनी फेज 1-2 और लेक पर्ल स्प्रिंग शामिल हैं। यहाँ मेट्रो और सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा।
- दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक (4 घंटे): भीम नगर, ओम नगर और वल्लभ नगर के आसपास के इलाकों में मेंटेनेंस कार्य चलेगा।
- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक: जेल हिल्स, सेंट्रल स्कूल, एसबीआई जोनल ऑफिस, ऑयलफेड जेल हिल, सेंट्रल स्कूल, एसबीआई जोनल ऑफिस, ऑयलफेड, सेंट्रल बैंक ट्रेनिंग सेंटर, प्रेस यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, लॉ चैंबर, अन्य क्षेत्र।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: दानिशकुंज, दानिशकुंज फेज 2, 3, 4 और सिद्धि समृद्धि आसपास के इलाके।
क्यों हो रही है कटौती?
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कटौती अनिवार्य मेंटेनेंस का हिस्सा है। कई इलाकों में मेट्रो के खंभे खड़े करने के लिए हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है, वहीं कुछ स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण के कारण पोल हटाए जा रहे हैं।
Bhopal Power Cut, Bhopal Electricity Shutdown today, Maintenance Work Bhopal, Metro Construction Bhopal, Danish Kunj Power Cut, Govindpura Power News.Bhopal electricity shutdown today | MPEB maintenance work Bhopal | bhopal metro construction | bhopal news | Govindpura power cut
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us