भोपाल के 19 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: न्यू कोहेफिजा, पलासी, बड़वाई समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

भोपाल बिजली कंपनी से जारी शेड्यूल के मुताबिक, शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से मेंटेनेंस काम शुरू होगा, जो शाम करीब 4 बजे तक चलता रहेगा।

Bhopal Power Cut

Bhopal Power Cut Schedule 20 February 2026: भोपाल शहर के नए और पुराने 19 से अधिक इलाकों में शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है।

भोपाल बिजली कंपनी से जारी शेड्यूल के मुताबिक, शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से मेंटेनेंस काम शुरू होगा, जो शाम करीब 4 बजे तक चलता रहेगा। जिसमें सात से अधिक इलाकों में छह घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। छह से अधिक इलाकों में पांच घंटे और छह से अधिक इलाकों में ढाई घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

बिजली कटौती का शेड्यूल

इलाका: पलासी गांव, बड़वाई गांव, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पैच कॉलोनी, राजनगर पलासी।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
काम: NHAI लाइन शिफ्टिंग।

इलाका: न्यू कोहेफिजा, संस्कृति।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
काम: NHAI लाइन शिफ्टिंग।

इलाका: अक्षय हॉस्पिटल, ऋषि नगर बंग्लो, SIB क्वार्टर I और II, ऋषि नगर JJ, (B, C, D, और E टाइप क्वार्टर चार इमली), रविशंकर नगर।
टाइम: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे।
काम: SSTD के तहत कवर्ड कंडक्टर।

इलाका: MP MLA क्वार्टर, जवाहर चौक, नॉर्थ TT नगर, गंगोत्री भवन, प्रियदर्शनी, दशहरा मैदान।
टाइम: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
काम: CSD के तहत मेट्रो कंस्ट्रक्शन।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article