भोपाल पावर कट: मेंटेनेंस के चलते 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती, बरखेड़ा पठानी, गोविंदपुरा समेत इन कॉलोनियों में नहीं आएगी लाइट

भोपाल के 20 प्रमुख इलाकों में सोमवार, 2 फरवरी 2026 को मेंटेनेंस और लाइन सुधार के चलते 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में बरखेड़ा पठानी, दानिश हिल्स और गोविंदपुरा शामिल हैं।

Bhopal Power Cut 11111111111

Bhopal Power Cut 2 February 2026: राजधानी भोपाल के निवासियों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। भोपाल बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस और सुधार कार्यों के लिए शहर के 20 से अधिक प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती (Power Cut) की घोषणा की है। सोमवार, 2 फरवरी 2026 को अलग-अलग चरणों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे पानी भरने और मोबाइल चार्जिंग जैसे जरूरी काम शटडाउन शुरू होने से पहले ही पूरे कर लें।

सोमवार को 20 इलाकों में बिजली कटौती 

भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी द्वारा SSTD प्रोजेक्ट और पुराने ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। इस मेंटेनेंस अभियान के कारण दानिश हिल्स व्यू, आशीर्वाद कॉलोनी, बंजारी और अकबरपुर जैसे रिहायशी इलाकों के साथ-साथ गोविंदपुरा सेक्टर-H के औद्योगिक क्षेत्रों में भी सप्लाई प्रभावित होगी। ज्यादातर इलाकों में कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में कवर्ड कंडक्टर स्ट्रिंगिंग का काम किया जाएगा, जिससे बिजली गिरने या शॉर्ट सर्किट होने का खतरा कम हो जाता है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में पुराने ट्रांसफॉर्मर (DTR) बदलने और पेड़ों की छंटाई का काम भी किया जाना है।

दानिश हिल्स व्यू, आशीर्वाद कॉलोनी में पावर कट

बिजली कटौती का बड़ा असर दानिश हिल्स, आशीर्वाद कॉलोनी और अकबरपुर जैसे घने इलाकों में देखने को मिलेगा। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम जैसे—पानी भरना, मोबाइल चार्ज करना और अन्य इलेक्ट्रॉनिक कार्यों को सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि लंबी कटौती के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

1. गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लंबा पावर कट रहेगा, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। सेक्टर-H में सबसे लंबी यानी 7 घंटे की कटौती होगी। इसमें प्रिसिजन इंजीनियरिंग, एमजे इंडस्ट्रीज, अल्ट्रा टेक सीमेंट, हर्ष पॉलीमर, श्री वैष्णव इंडस्ट्रीज और आसपास की अन्य फैक्ट्रियां शामिल हैं।

इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

  • सुबह 10:00 से दोपहर 02:00 बजे तक (4 घंटे की कटौती)- बरखेड़ी कला, विवेकानंद कॉलेज और आसपास के नजदीकी इलाके।
  • शाम 04:00 बजे तक (6 घंटे की कटौती)- हरिजन कॉलोनी, इंदिरा नगर, बेहटा गांव, साधु वासवानी कॉलेज क्षेत्र।
  • कॉलोनी और कैंपस: H-वार्ड, G-वार्ड, F-वार्ड, कम्युनिटी हॉल, MPEB कैंपस और आरोग्य केंद्र।
  • अन्य क्षेत्र: बरखेड़ा पठानी, कृष्णा कॉलोनी, नरेंद्र नगर, शिब्बा वाला एरिया और मजदूर विकास कॉलोनी।

शाम 5 बजे तक (7 घंटे की सबसे लंबी कटौती)

  • सेक्टर-H इंडस्ट्रियल एरिया: प्रिसिजन इंजीनियरिंग कॉम्प, एमजे इंडस्ट्रीज, महालक्ष्मी विद्युत उद्योग, बी.के. इंडस्ट्रीज, अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड, प्राची सेल्स भोपाल, आर.एस. एंटरप्राइजेज, हर्ष पॉलीमर और श्री वैष्णव इंडस्ट्रीज।
  • गोविंदपुरा क्षेत्र: होली फेथ इंटरनेशनल, अभिषेक इंडस्ट्रीज, ट्रांसकोर टेक्नोलॉजीज, आकांक्षा सेल्स प्रमोटर्स (सेक्टर-H) और मनजीत फैब्रिकेटर्स, श्रीमती सुनीता चड्ढा एवं संबंधित व्यावसायिक परिसर और आसपास की अन्य फैक्ट्रियां शामिल हैं।

Bhopal Power Cut 2 February 2026 Bhopal Power Cut Schedule, Bhopal Power Cut, Bhopal News, Bhopal Electricity Shutdown today, Bhopal Maintenance Shutdown,Bhopal News Today, MP Electricity Board, Bhopal electricity shutdown today

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article