Bhopal People's University Bomb Threat: भोपाल के पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में बिल्डिंग में बम रखने की बात, यूनिवर्सिटी को कराया गया खाली

भोपाल के पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में बिल्डिंग में बम रखने की बात, यूनिवर्सिटी को कराया गया खाली....अल्लाह हू अकबर 

peoples univercity bomb email letter update thumb

Bhopal People's University Bomb Threat: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल ये बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में बिल्डिंग में बम रखने की बात कही गई है। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया है। आपको बता दें धमकी देने वाले शख्स ने लिखा है कि आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल ले...अल्लाह हू अकबर 

ई मेल के जरिए दी गई धमकी 

धमकी देने वाले शख्स ने कॉलेज की बिल्डिंग में बम रखने की बात कही आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल ले...अल्लाह हू अकबर 

मौके पर पहुंची बम विस्फोट की टीम 

bhopal peoples univercity
ई मेल की धमकी के बाद यूनिवर्सिटी में पुलिस की टीम सर्चिंग कर रही है।

आपको बता दें धमकी देने वाले शख्स ने मेल में लिखा है कि आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल ले...अल्लाह हू अकबर। इस मेल के मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है।  

श्रीलंका ईस्टर ब्लास्ट जैसा धमाका होने की बात

peoples univercity bomb email letter

ताजा जानकारी के अनुसार भोपाल की पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया है। जिस ई मेल के जरिए धमकी दी गई है उसमें श्रीलंका ईस्टर ब्लास्ट जैसा धमाका होने की बात कही गई है। धमकी में लिखा है कि यूनिवर्सिटी में सुसाइड बॉम्बर घुसे हैं। दिन में दोपहर दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट होने की बात कही गई है। इसके अलावा धमकी भरे ईमेल में LTTE संगठन का भी जिक्र किया गया है। 

सायनाइड पॉइजन वाले बम के साथ खुद को करेंगे ब्लास्ट

peoples univercity bomb email letter update

आपको बता दें जो धमकी का मेल आया है उसके अनुसार सुसाइड बॉम्बर खुद को  ब्लास्ट करने की बात कह रहे हैं। इस धमकी की जानकारी के साथ ही पूरी पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरी यूनिवर्सिटी को खाली करा रही है। मेल में लिखा है कि धमाका दोपहर में होगा इससे पहले डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल सके तो निकाल लें।

क्या कहना है पुलिस का 

भोपाल पीपल्स यूनिवर्सिटी में बम की धमकी भरे ईमेल के बाद इसे पूरी तरीके से खाली कराया गया है। डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड यूनिवर्सिटी के अंदर मौजूद है। निशातपुर थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि जो बम से उड़ाने का मेल आया है इसे अफवाह अभी फिलहाल नहीं कह सकते हैंं। अंदर हमारी टीम में जांच कर रही हैं। यूनिवर्सिटी को खाली करवा दिया गया है। मेल कहां से आया इसकी जांच की जा रही है। सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें : Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर में बड़ा विवाद, गर्भगृह पर लगा ताला देख भड़के भक्त, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article