भोपाल में धुलेंडी का नया ट्रैफिक प्लान: इन इलाकों से निकलेगा जुलूस, ये रूट किए गए डावयर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ता

भोपाल पुलिस ने धुलेंडी के लिए एक नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। जिसके तहत दयानंद चौक से जनकपुरी तक जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान पुराने शहर के 9 से अधिक रूट पर वाहन के आवागमन पर रोक रहेगी। जबकि 10 से अधिक रास्ते वैकल्पिक रहेंगे।

Bhopal Route Divert

Bhopal New Traffic Plan 2026: मध्यप्रदेश में बुधवार, 4 मार्च 2026 को धुलेंडी पर्व की धूम रहेगी। भोपाल के पुराने इलाकों से मस्तों की टोलियों का जुलूस निकलेगा।

भोपाल पुलिस ने धुलेंडी के लिए एक नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। जिसके तहत दयानंद चौक से जनकपुरी तक जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान पुराने शहर के 9 से अधिक रूट पर वाहन के आवागमन पर रोक रहेगी। जबकि 10 से अधिक रास्ते वैकल्पिक रहेंगे। जहां से आमजन गुजर सकेंगे। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से लागू हो जाएगी, जो जुलूस समापन के बाद खत्म होगी।

यहां से गुजरेगा धुलेंडी का जुलूस

धुलेंडी का जुलूस दयानंद चौक से शुरू होगा, जो जुमेराती गेट, छोटा भैया कॉर्नर, घोड़ा नक्कास, कुंदन नमकीन मार्ग, गणेश चौक मंगलवारा, जैन मंदिर रोड, इतवारा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, चिंतामन चौक, पीपल चौक, लखेरापुरा, भवानी चौक, सिंधी मार्केट, पुराना पोस्ट आफिस से होकर जनकपुरी पर समापन होगा।

आवागमन के ये वैकल्पिक रूट्स

अल्पना तिराहा से सपला लॉज तिराहा, अग्रवाल धर्मशाला, सिंधी कॉलोनी होकर शाहजहांनाबाद बजरिया तिराहा, शर्मा कॉलोनी तिराहा से तीन मोहड़ा मार्ग, तलैया से लिजी टॉीज चौराहा, इमामबाड़ा, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कलापार्क मार्ग वैकल्पिक रहेगा। 

इन रूट्स पर वाहनों की एंट्री बंद

मोती मस्जिद चौराहा से बुधवारा चौराहे की ओर
तलैया तिराहा से बुधवारा की ओर
भारत टॉकीज से इतवारा की ओर
चौकी इमामबाड़ा से जुमेराती की ओर
नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर
अल्पना तिराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर
भोपाल टॉकीज चौराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर
काजी कैम्प् से सिंधी कॉलोनी की ओर
यहां भारी और सवारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
ट्रैफिक को वीआईपी रोड से डायवर्ट किया जाएगा। 

ट्रैफिक के तीन हेल्पलाइन नंबर

ट्रैफिक संबंधित समस्या के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिसमें टेलीफोन नंबर 0755—2677340, 2443850 और व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबर अपडेट की जा रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article