मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया मामले में फिर माफी मांगी: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से 2 दिन पहले वीडियो जारी किया, जानें अब क्या बोले

कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से दो दिन पहले मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर माफी मांगी है। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

Minister Vijay Shah Controversy

Minister Vijay Shah Controversy: कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से दो दिन पहले मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर माफी मांगी है। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

 बता दें इस मामले में मध्यप्रदेश सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार, 6 फरवरी को मंत्री शाह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के सीनियर नेताओं  से मिले थे और संभवत: मार्गदर्शन लिया था।

मंत्री विजय शाह ने कहा

मंत्री शाह ने कहा- मैंने पहले भी कई बार कहा है, मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था कि किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज, किसी वर्ग का अपमान हो। वे शब्द निस्संदेह मेरी भावना के अनुरूप नहीं थे। वे शब्द देश भक्ति के उत्साह, उत्तेजना और आवेश में गलती से निकले थे। गलती के पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए। आप सब जानते हैं कि मेरी कोई दुर्भावना नहीं थी।

मैंने अंत:करण से क्षमा याचना की। कई बार की है। आज ( शनिवार, 7 फरवरी) फिर कर रहा हूं। मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है कि मेरी छोटी सी त्रुटि से ऐसा विवाद उत्पन्न हुआ। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को सही संदर्भ में देखा जाएगा। भारतीय सेना के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है और रहेगा।

मंत्री शाह ने आगे कहा, सार्वजनिक जीवन में रहते हुए ऐसे शब्दों की मर्यादा, संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है। इस घटना से मैंने आत्ममंथन किया है। सबक लिया है। जिम्मेदारी मानता हूं। भविष्य में वाणी पर नियंत्रण रहेगा। ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। एक बार पुन: उस मामले में आप सभी नागरिकों से, भारतीय सेना से, सब लोगों से अंत:करण से माफी मांगता हूं।

मंत्री शाह ने बीजेपी नेताओं के साथ की बैठक

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह की अमर्यादित टिप्पणी के मामले में  
मध्यप्रदेश सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है। इससे पहले शुक्रवार को भोपाल बीजेपी कार्यालय में मंत्री शाह ने बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा और मार्गदर्शन लिया। इसके बाद मंत्री शाह मीडिया से बिना बातचीत किए निकल गए।

मध्यप्रदेश सरकार को सोमवार, 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन (प्रोसिक्यूशन) की मंजूरी के मामले में  जवाब पेश करना है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 दिनों में फैसला लेने के निर्देश दिए थे।

Minister Vijay Shah Controversy

Minister Vijay Shah Controversy

Minister Vijay Shah Controversy

Minister Vijay Shah Controversy

SC में क्या रहेगा सरकार का रुख

सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार मंत्री विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट से और वक्त मांग सकती है। तर्क ये दिया जाएगा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। विस्तृत परीक्षण जरूरी है। यही रुख शुरुआत से मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) का भी है।

मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी

एमपी के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी का बिना नाम लिए कहा था कि कटे-पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई।

ये भी पढ़ें: इंदौर जनसुनवाई: कलेक्टर को पहले सुनाई खरी-खरी, अब धन्यवाद दे रहा शख्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article