भोपाल में लव जिहाद: राजा बनकर प्रेमजाल में फंसाया, हिंदू युवती से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, बजरंग दल ने की जमकर धुनाई, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में आवेश खान ने 'राजा' बनकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ रेप किया। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

bhopal love jihad case ubez alias raja arrested rape blackmailing bagroda area crime news zvj

Bhopal Love Jihad Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद और पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। कटारा हिल्स स्थित बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में आवेश खान (उवेज) ने खुद को 'राजा' बताकर एक युवती से न केवल दोस्ती की, बल्कि शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण भी किया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने युवती के अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। मामला सामने आते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और पुलिस को सौंपा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया

जानकारी के अनुसार बैतूल निवासी एक 23 वर्षीय युवती, जो अपने परिवार के साथ बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में रहती है, आवेश (उबेज) उर्फ राजा की जालसाजी का शिकार हो गई। आरोपी जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, उसी इलाके की एक फैक्ट्री में काम करता था। उसने नाम बदलकर खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की और करीब एक साल तक प्रेम प्रसंग के नाम पर उसका शोषण करता रहा।

युवती का आरोप है कि आवेश खान ने पहली बार शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और चुपके से मोबाइल में अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जब युवती को उसकी असलियत (नाम उबेज होना) पता चली और उसने दूरी बनानी चाही, तो आरोपी ने उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

बजरंग दल ने रंगे हाथ पकड़ा

मामले की भनक लगते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। वे पिछले कुछ दिनों से युवक और युवती की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए थे। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को दबोच लिया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

विवाद और हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया था। हालांकि, घटना के बाद पीड़िता वहां से लापता हो गई थी, जिसकी तलाश में पुलिस ने टीमें सक्रिय कीं। जांच के दौरान पता चला कि युवती का भाई भोपाल एम्स (AIIMS) में भर्ती है, जहां से पुलिस उसे महिला अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित थाने लेकर आई।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो उसमें कई आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो बरामद हुए, जिसे जब्त कर लिया गया है। महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, जिसके आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Bajrang Dal, Love Jihad, Bhopal NEWS, Bhopal CRIME NEWS, Bhopal Rape Case, Bhopal Love Jihad case, Ubez alias Raja Arrested, Katara Hills Police bhopal, MP Crime News, Bhopal rape blackmailing case

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article