/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/bhopal-love-jihad-case-hindi-news-rakesh-faijan-hindi-news-2026-02-13-03-35-46.jpg)
Bhopal Love Jihad Case: भोपाल में 24 साल की महिला ने लव जिहाद के गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर मदद मांगते हुए एक वीडियो बनाया है।
छोला थाने में शिकायत
पीड़िता ने सोशल मीडिया पर मदद मांगते हुए वीडियो भी बनाया और इसके बाद बजरंग दल की मदद से छोला थाने में शिकायत कराई। जानकारी के मुताबिक, 2022 में पीड़िता की फेसबुक पर राकेश कुशवाह नाम के व्यक्ति से पहचान हुई। शुरुआत में ये दोस्ती और प्यार का रिश्ता था, लेकिन बाद में असली रूप सामने आया। आरोपी जो राकेश के नाम से परिचित था, वो असल में फैजान निकला।
पीड़िता को धमकी
महिला ने बताया कि फैजान से दूरी बनाने की कोशिश की तो फैजान ने अपने भाई यूनुस के जरिये पीड़िता को धमकी देना शुरू किया। फैजान उस समय हत्या के मामले में जेल में था, लेकिन दिसंबर 2025 में जेल से छूटने के बाद उसने पीड़िता से मिलने की कोशिश की। महिला ने मिलने से मना किया, जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के परिवार-बेटे, बहन, भाई और मां को जान से मारने की धमकी देकर संबंध बनाए रखने की कोशिश की।
ये खबर भी पढ़ें: एमपी में दिन गर्म और रात में गुलाबी ठंड: प्रदेश में खरगोन सबसे हॉट, भोपाल, इंदौर में रात का पारा बढ़ा
फैजान और यूनुस के खिलाफ FIR
10 फरवरी को फैजान जबरन पीड़िता को लेने पहुंचा था, लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने विरोध करके उसे रोक दिया। इसके बाद पीड़िता ने बजरंग दल की मदद से थाने पहुंचकर फैजान और यूनुस के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us