भोपाल ट्रैफिक अलर्ट: खेलो एमपी यूथ गेम्स के चलते शाम 5 बजे से कई रास्ते रहेंगे बंद, अटल पथ और मॉडल स्कूल मार्ग पर एंट्री बंद

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आज 'खेलो एमपी यूथ गेम्स' का भव्य शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के चलते शाम 5 बजे से टीटी नगर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी और कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा।

bhopal khelo mp youth games opening ceremony traffic diversion plan tt nagar stadium hindi news zvj

Bhopal Traffic Diversion Khelo MP Youth Games 2026: राजधानी भोपाल में आज से 'खेलो एमपी यूथ गेम्स' का भव्य आगाज़ होने जा रहा है, टीटी नगर स्टेडियम में होने वाले इस बड़े आयोजन शुभारंभ मंगलवार शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की उपस्थिति में होगा। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस बड़े कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। कार्यक्रम की संवेदनशीलता और भारी भीड़ को देखते हुए भोपाल पुलिस ने स्टेडियम के आसपास की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं, जो शाम 5 बजे से प्रभावी हो जाएंगे। शाम को कई प्रमुख रास्ते बंद रहेंगे और अटल पथ पर भी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।

भोपाल में आज से खेलो एमपी यूथ गेम्स

राजधानी भोपाल में आज से 'खेलो एमपी यूथ गेम्स' का शुभारंभ होने जा रहा है। शाम 6:30 बजे टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राज्यस्तरीय समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे, जहाँ खेल मंत्री विश्वास सारंग भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस शाम को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कैलाश खेर अपनी सुरीली आवाज़ से सुरों का जादू बिखेरेंगे। समारोह का मुख्य आकर्षण इंडिया गॉट टैलेंट फेम डांस ट्रूप द्वारा दी जाने वाली रोमांचक एयरोबिक्स प्रस्तुति, खेलों पर आधारित विशेष नृत्य नाटिका और खिलाड़ियों का भव्य मार्च पास्ट होगा।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

खेलो एमपी यूथ गेम्स के कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए, पुलिस ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रास्तों को बदलने (डायवर्जन) का फैसला किया है। कार्यक्रम के चलते शाम 5 बजे से टीटी नगर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी और कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा।

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

यातायात पुलिस के मुताबिक, शाम 5 बजे से अटल पथ पर सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा:

  • कमला नेहरू स्कूल से मॉडल स्कूल तक का मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
  • काटजू अस्पताल, राजस्थान मिष्ठान भंडार और टीटी नगर थाना चौराहे से स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे।
  • टीटी नगर स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

यहां रहेगा ट्रैफिक का भारी दबाव

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान रोशनपुरा चौराहा, अपैक्स बैंक तिराहा, माता मंदिर मार्ग, रंगमहल चौराहा, जवाहर चौक और भारत माता चौराहे पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने की संभावना है। पुलिस इन क्षेत्रों में लोक परिवहन के वाहनों को आवश्यकता के अनुसार डायवर्ट करेगी।

वैकल्पिक मार्ग (Diversion Plan)

  • कोलार से शहर आने वाले: माता मंदिर, पीएनटी चौराहा और स्मार्ट रोड होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर जा सकेंगे।
  • पुराने शहर से नए शहर जाने वाले: कंट्रोल रूम, जेल रोड और व्यापम चौराहे से होकर लिंक रोड-2 का उपयोग कर सकते हैं।

Bhopal Traffic, Bhopal Traffic Diversion Khelo MP 2026, KheloMPYouthGames, BhopalTrafficUpdate Bhopal traffic alert | Khelo MP Youth Games

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article