भोपाल मिलन स्वीट्स पर IT की रेड: MP नगर सहित कई ठिकानों पर जांच शुरू, अनियमित्ता की शिकायतों के बाद लिया ऐक्शन

आयकर विभाग के उप निदेशक सहित कई अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने एमपी नगर सहित मिलन स्वीट्स के कई ठिकानों पर एकसाथ छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस जवान और अधिकारी भी शामिल है।

Bhopal IT Red

Bhopal IT Red: भोपाल शहर के मिलन स्वीट्स सहित अन्य संस्थानों पर रविवार, 8 मार्च 2026 को आयकर विभाग की रेड पड़ी है।

आयकर विभाग के उप निदेशक सहित कई अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने एमपी नगर सहित मिलन स्वीट्स के कई ठिकानों पर एकसाथ छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस जवान और अधिकारी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अनियमितता की शिकायतों के बाद आईटी ने यह ऐक्शन लिया है। यह कार्रवाई एमपी नगर सहित कई और ठिकानों पर की जा रही है। हालांकि, अभी टैक्स चोरी जैसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टीम रेस्टारेंट संचालक से पूछताछ कर रही

कर चोरी की आशंका और आय के आंकड़ों में हेरफेर की शिकायतों के बाद विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने यह सर्वे कार्रवाई शुरू की है। रविवार सुबह जब पुलिस बल के साथ आयकर अधिकारी रेस्टोरेंट पहुंचे, तो वहां हड़कंप मच गया और आसपास के क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई। टीम रेस्टोरेंट संचालक से भी पूछताछ कर रही है ताकि वास्तविक टर्नओवर और जमा किए गए टैक्स के बीच के अंतर का पता लगाया जा सके। 

सेल्स कम दिखाने और टैक्स रिटर्न में विसंगतियां

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य रूप से बिक्री के आंकड़ों (Sales) को कम दिखाने और टैक्स रिटर्न में विसंगतियों से जुड़ी है। वर्तमान में विभाग के अधिकारी रेस्टोरेंट के कंप्यूटर डेटा, बिलिंग रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की चेतावनी: कहा- पाकिस्तान से हमारा मुकाबला, चावल को GI टैग नहीं मिला तो करूंगा अनशन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article