/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/bhopal-mbbs-student-death-2026-02-17-09-52-12.jpg)
Bhopal MBBS Student Death: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हुई एमबीबीएस स्टूडेंट की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस का मोबाइल पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी कलैश ने पढ़ाई के चलते दबाव की बात लिखी है। हालांकि, पुलिस स्टूडेंट के मोबाइल को एफएसएल भेज कर उसकी टाइमिंग की जांच करेगी।
को एमबीबीएस स्टूडेंट रोशनी कलैश की मौत का मामला सामने आया था।
पुलिस जांच में मोबाइल से कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें पढ़ाई के बढ़ते दबाव का जिक्र है। नोट में लिखा गया है कि नीट का एग्जाम मेडिकल की पढ़ाई से कम टफ होता है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि मोबाइल को एफएसएल भेजा गया है और सुसाइड नोट की टाइमिंग एवं प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।
रोशनी ने खुद का ही व्हाट्सएप मैसेज भेजा
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक, मोबाइल के डिलीट डेटा को रिकवर करने पर रोशनी का एक नोट सामने आया है। जिसमें उसने कथित तौर पर मौत से कुछ घंटे पहले खुद को ही व्हाट्सएप किया था। माता-पिता को संबोधित इस मैसेज में पढ़ाई के दबाव के कारण खुदकुशी जैसा कदम उठाने की बात लिखी बताई जा रही है। पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच जारी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us