भोपाल में तीन महिलाओं पर तलवार से हमला: आवारा कुत्तों के विरोध पर भड़का डॉग लवर, आरोपी, उसकी पत्नी और दो साथी गिरफ्तार

श्रवण कांता कॉलोनी में तथाकथित डॉग लवर ने पत्नी और दो साथियों के साथ मिलकर तीन महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे महिलाओं के हाथ, पेट पर गंभीर चोटें आईं हैं।

bhopal dog lover attack on womens.jpg

Bhopal Dog Lover Attack: भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों को लेकर चल रहा विवाद खूनी संषर्घ में बदल गया।

श्रवण कांता कॉलोनी में तथाकथित डॉग लवर ने पत्नी और दो साथियों के साथ मिलकर तीन महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे महिलाओं के हाथ, पेट पर गंभीर चोटें आईं हैं। 

BMC की टीम उठा ले गई थी Stray Dogs

शिकायत पर कुछ दिन पहले भोपाल नगर निगम की टीम श्रवण कांता कॉलोनी से आवारा कुत्तों को उठा ले गई थी। हालांकि, डॉग लवर उन्हें नगर निगम से छुड़वाकर लाया और फिर श्रवण कांता कॉलोनी में लाकर छोड़ दिया था। जिसको लेकर कॉलोनी के रहवासियों ने ऑब्जेक्शन उठाया था। लंबे समय से क्षेत्र की महिलाएं विरोध कर रही थीं।

रैकी कर कॉलोनी में महिलाओं को बनाया निशाना

भारी विरोध के बाद तथाकथित डॉग लवर ने कॉलोनी की रैकी की फिर, दो मुस्लिम दोस्त और पत्नी के साथ क्षेत्र में पहुंचे और महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया। यह पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी समेत उसके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने उठाया था मुद्दा

दो दिन पहले ही विधानसभा में आवारा कुत्तों का मुद्दा गूंजा था। कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने प्रशासन ओर नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाया था। जिसमें उन्होंने कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन में करोड़ों रुपए बर्बाद करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि इन अभियानों के बाद भी शहर में रोजाना 40 से 50 डॉग बाइट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

कुत्ता तब भड़कता है, जब वह भूखा होता है

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जवाब था कि कुत्ता तब भड़कता है, जब वह भूखा होता है और उसे खाना नहीं मिलता। हमारी परंपरा रही है कि पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है और अंतिम रोटी कुत्ते को दी जाती है। साथ ही आटा चींटियों के लिए भी रखा जाता है।

विजयवर्गीय- एक कमेटी बनाई जानी चाहिए

मंत्री विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि एक कमेटी बनाई जानी चाहिए, ताकि कुत्तों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी पालन किया जा सके। हालांकि, कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने उनका विरोध किया था। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बच्चों समेत आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

पूर्व अध्यक्ष व BJP MLA ने भी उठाया मामला

कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा था कि कैलाश जी कुत्तों के मंत्री हैं और कुत्तों के प्रभारी मंत्री सुन नहीं रहे हैं। वहीं बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा ​था कि उन्होंने पहली बार सुना है कि कुत्ते आतंकवादी होते हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा और बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन ने भी एंटी-रेबीज इंजेक्शन की कमी का मामला उठाया था।

ये भी पढ़ें: MP बजट सत्र का दूसरा दिन: कांग्रेस विधायक आतिफ बोले- प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक, नसबंदी-वैक्सीनेशन पर करोड़ों खर्च फिर भी हालात बेकाबू, मंत्री विजयवर्गीय ने दिया ये जवाब

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article