/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/loan-noc-2026-02-26-10-28-29.jpg)
Bhopal Development Authority BDA Online Services: राजधानी भोपाल के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) ने अपनी कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए 10 महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। अब नामांतरण, लीज डीड और एनओसी जैसे कामों के लिए आवेदकों को बीडीए दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगें। यह कदम पिछले वर्षों में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों के बाद व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
डिजिटल हुई पूरी प्रक्रिया
राजधानी में अपनी संपत्ति का नामांतरण कराने या बैंक लोन के लिए एनओसी लेने के इच्छुक लोगों के लिए अब प्रक्रिया बेहद सरल हो गई है। भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) ने अपने 'सिटीजन सर्विस सिस्टम' के तहत 10 प्रमुख सेवाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर शिफ्ट कर दिया है।
बीडीए में वर्ष 2024 और 2025 के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में दो बाबुओं की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने मानवीय हस्तक्षेप कम करने का फैसला लिया था। सीईओ श्यामबीर सिंह के नेतृत्व में अब फाइलों के बजाय पोर्टल के माध्यम से काम होगा। इससे न केवल दलालों की भूमिका खत्म होगी, बल्कि काम में होने वाली देरी पर भी अंकुश लगेगा।
सेल्फी से होगा प्रॉपर्टी का वेरिफिकेशन
सिस्टम में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एक विशेष प्रावधान किया गया है। जब कोई आवेदन ऑनलाइन जमा होगा, तो राजस्व अधिकारी या इंजीनियर मौके पर जाकर जांच करेंगे। उन्हें संपत्ति की फोटो के साथ अपनी एक 'सेल्फी' भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि वेरिफिकेशन वास्तव में मौके पर जाकर किया गया है।
ये 10 प्रमुख सेवाएं अब एक क्लिक पर उपलब्ध
बीडीए ने अपनी रहवासी, व्यावसायिक और सार्वजनिक संपत्तियों के लिए निम्नलिखित सेवाओं को ऑनलाइन किया है:
- संपत्ति का अंतरण (Transfer)
- हस्तांतरण की अनुमति
- सामान्य नामांतरण
- मृत्यु के बाद नामांतरण (Succession)
- लीज नवीनीकरण (Lease Renewal)
- लीज डीड / सेल डीड प्रक्रिया
- हकत्यागनामा (Relinquishment Deed)
- संपत्ति बंधक रखने की अनुमति
- ऋण अनापत्ति प्रमाण पत्र (Loan NOC)
- आधिपत्य (Possession) पत्र
ये खबर भी पढ़ें... MP Police Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस में ट्रांसफर, 2 इंस्पेक्टर और 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टर इधर से उधर, देखें लिस्ट
किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा? (Beneficiaries)
बीडीए के इस डिजिटल कदम से हजारों लोगों की मुश्किलें हल होंगी, विशेषकर इन तीन वर्गों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी।
- वारिसों को राहत: जिन परिवारों में संपत्ति के मालिक की मृत्यु के बाद 'नामांतरण' (नाम बदलवाने) का काम सालों से अटका था, अब वे घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।
- लोन लेने वालों की राह आसान: जो लोग अपनी संपत्ति पर बैंक से लोन लेना चाहते हैं, उन्हें अब 'एनओसी' (NOC) के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे।
- लीज रिन्यूअल की टेंशन खत्म: जिनकी संपत्ति की लीज खत्म हो गई थी और नवीनीकरण की प्रक्रिया जटिल लग रही थी, उनके लिए अब यह काम आसानी में होगा।
bhopal development authority, bhopal news
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us