शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी: दुबई में खाते बेचने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, भोपाल साइबर क्राइम पुलिस का एक्शन

भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 9 लाख 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सदस्य निजामुद्दीन को केरल के कालीकट एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

bhopal cyber crime arrest share market fraud accused kerala airport dubai connection hindi news zvj

भोपाल पुलिस ने एयरपोर्ट पर घेराबंदी कर आरोपी निजामुद्दीन को किया गिरफ्तार।

Bhopal Share Market Fraud Case: भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 9.35 लाख की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने केरल के कालीकट एयरपोर्ट पर घेराबंदी कर गिरोह के उस अहम सदस्य को दबोचा है, जो भारतीय बैंक खातों का सौदा दुबई के ठगों से करता था। पुलिस ने आरोपी के विदेश भागने की प्लानिंग को नाकाम करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

केरल में भोपाल पुलिस की कार्रवाई

राजधानी भोपाल में साइबर क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने केरल के कालीकट एयरपोर्ट पर घेराबंदी कर आरोपी निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी का काम फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उन्हें ऊंचे दामों पर दुबई में सक्रिय साइबर ठगों को बेचना था। जब वह दुबई भागने की फिराक में था। इस गिरोह ने भोपाल के कोहेफिजा निवासी फरियादी मोहम्मद जैनुल से 9 लाख 35 हजार रुपए की ठगी की थी। मामले में पीड़ित ने साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में पहले ही 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। 

डबल मुनाफे के लालच देकर ठगी

यह गिरोह बड़ी शेयर मार्केट कंपनियों के नाम का सहारा लेकर लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजता था। लोगों को कम समय में दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया जाता था। पीड़ितों का भरोसा जीतने के लिए ये ठग पहली बार किए गए निवेश पर कुछ राशि वापस भी करते थे। लेकिन जैसे ही कोई व्यक्ति बड़ी राशि निवेश करता, आरोपी उसके खाते को ब्लॉक कर देते थे।

दुबई और विदेशों से संचालित हो रहा नेटवर्क

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ठगी की गई राशि का बड़ा हिस्सा दुबई और अन्य देशों में मौजूद बैंकिंग सुविधाओं और एटीएम के जरिए निकाला जा रहा था। आरोपी निजामुद्दीन फर्जी खाते तैयार कर उन्हें दुबई में सक्रिय गिरोह को बेचता था। ठगी का पैसा जैसे ही इन खातों में आता, विदेश में बैठा गिरोह उसे एटीएम से निकाल लेता था।

एयरपोर्ट पर बिछाया गया जाल

आरोपी निजामुद्दीन के विदेश भागने की सूचना मिलने के बाद भोपाल साइबर सेल ने लुकआउट सर्कुलर और तकनीकी इनपुट की मदद से कालीकट एयरपोर्ट पर जाल बिछाया। आरोपी जैसे ही फ्लाइट पकड़ने पहुंचा, उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के पास से एक पासपोर्ट, मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

व्हाट्सएप के जरिए करते थे संपर्क

जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए केवल व्हाट्सएप नंबरों का उपयोग करते थे। वे शेयर मार्केट की प्रसिद्ध कंपनियों के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी ग्रुप्स बनाते थे ताकि लोग आसानी से झांसे में आ जाएं।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस इस गिरोह के खिलाफ पहले से ही कार्रवाई कर रही है। निजामुद्दीन की गिरफ्तारी के साथ अब इस मामले में कुल केरल और महाराष्ट्र से 12 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अब उन खातों की तलाश कर रही है जो आरोपी ने दुबई में बेचे थे।

Bhopal Cyber Police, Bhopal news, Bhopal Cyber Crime, Cyber Crime News, Share Market Fraud, Kerala Airport, Nizamuddin Arrest, Dubai Fraud Network, Online Investment Scam, Share Market Fraud Dubai Network | bhopal police

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article