Bhopal Lift Accident: चिनार ड्रीम सिटी में फिर गिरी लिफ्ट, दो लोग गंभीर घायल, कुछ दिन पहले हुई थी बुजुर्ग की मौत, हादसों से सहमे रहवासी

भोपाल की चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। हाल ही में यहाँ एक बुजुर्ग की लिफ्ट हादसे में मौत हुई थी, जिसके बावजूद सुरक्षा मानकों में सुधार नहीं किया गया।

Bhopal Chinar Dream City Lift Accident

Bhopal Chinar Dream City Lift Accident: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित चिनार ड्रीम सिटी कॉलोनी एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार भी वजह डराने वाली है। कॉलोनी की एक बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इसी परिसर में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हुई थी, फिर भी प्रशासन और प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट हादसा

राजधानी के पॉश इलाकों में शुमार होशंगाबाद रोड स्थित चिनार ड्रीम सिटी में सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल एक बार फिर खुल गई है। शनिवार को यहाँ एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट अचानक धड़ाम से नीचे गिर गई। इस हादसे के वक्त लिफ्ट में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसों से नहीं लिया सबक

यह कोई पहली घटना नहीं है जब चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट ने धोखा दिया हो। अभी कुछ ही दिन पहले 77 वर्षीय बुजुर्ग प्रीतम गिरी का शव लिफ्ट के डक्ट में मिला था। वे करीब 10 दिनों से लापता थे और बाद में पता चला कि लिफ्ट डक्ट में दबने से उनकी जान चली गई। उस घटना के बाद रहवासियों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासन की नींद अब तक नहीं खुली है।

ये खबर भी पढ़ें... चिनार ड्रीम सिटी में ‌दर्दनाक हादसा: 10 दिन से लापता बुजुर्ग का शव लिफ्ट की डक्ट में मिला, मल्टी की तीसरी मंजिल से गिरे थे

रहवासियों में भारी आक्रोश

बार-बार हो रहे इन हादसों ने कॉलोनी के निवासियों को दहशत में डाल दिया है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर और मेंटेनेंस टीम लिफ्ट की सर्विसिंग पर ध्यान नहीं दे रही है। पुराने हादसे से सबक लेने के बजाय लापरवाही का सिलसिला जारी है, जिसके परिणामस्वरूप आज दो और लोग अस्पताल पहुंच गए।

Bhopal news, Bhopal Lift Accident, Chinar Dream City Lift Accident

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article