
भौंरी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग।
Bhopal Bhouri Hotel Fire: राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भौंरी स्थित एक होटल में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिस समय आग लगी, होटल के भीतर 150 से अधिक लोग मौजूद थे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए जेसीबी मशीन की मदद से होटल की दीवार गिराई और धुएं व लपटों के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है।
जेसीबी से दीवार तोड़कर किया रेस्क्यू
भोपाल का खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच जब भौंरी स्थित एक होटल से काले धुएं का गुबार उठते देखा गया। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के मुख्य द्वारों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। होटल के भीतर 150 से ज्यादा लोग फंसे हुए थे और धुएं के कारण उनका दम घुट रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक जेसीबी मशीन बुलाई। होटल की पिछली दीवार को जेसीबी की मदद से ढहाया गया, जिससे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता मिल सका।
ये खबर भी पढ़ें...भोपाल में सरेआम गुंडागर्दी: द लेजी कैफे में जमकर तोड़फोड़, बदमाशों ने युवक से की मारपीट, फोड़ा सिर, अड़ीबाजी का विरोध करने पर पथराव
मौके पर मची रही भारी अफरा-तफरी
आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। चश्मदीदों के मुताबिक, लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर कांग्रेस का नया फॉर्मूला: कार्यकारिणी में पार्षद दावेदारों की नो एंट्री, केवल एक्टिव कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद, संगठन मजबूती पर फोकस
जांच में जुटा प्रशासन
गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में अभी तक किसी की जान जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अब होटल के फायर सेफ्टी ऑडिट की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि होटल में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें... छतरपुर में लव मैरिज पर बवाल: चचेरी मुस्लिम बहनों ने 2 सगे हिंदू भाइयों से रचाई शादी, वीडियो बनाकर कहा- हमें जान का खतरा, सुरक्षा दें SP साहब
ये खबर भी पढ़ें... गुना TI को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: ग्वालियर की डबल बेंच ने बरकरार रखा सस्पेंशन, कोर्ट ने कहा-पीड़ितों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं
Bhopal Hotel Fire, Khajuri Sadak Fire News, Bhouri Hotel Fire Rescue, Bhopal Police JCB Rescue, Bhopal News, Fire at Bhopal Hotel. hindi news BHOPAL Thana Khajuri Sadak
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us