भोपाल में होली पर 5 साल का बच्चा गायब: शाहनवाज टीला जमालपुरा से अचानक हुआ लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके से 5 साल का बच्चा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे का नाम शाहनवाज बताया जा रहा है। परिजन ने बताया कि वह शाम करीब 4 बजे अचानक गायब हो गया।

Bhopal Boy Missing

 Bhopal Boy Missing: भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके से 5 साल का बच्चा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे का नाम शाहनवाज बताया जा रहा है। परिजन ने बताया कि वह शाम करीब 4 बजे अचानक गायब हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बच्चे की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस टीम शाहनवाज घर के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित सुराग जुटाने की कोशिश में लगी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी एंगल  से जांच कर रही है।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article