अशोकनगर में सरपंच की गुंडागर्दी: गाली देने से मना किया तो BJP नेता ने युवक को लात-घूंसों से पीटा, जमीन पर पटककर मारे थप्पड़, VIDEO वायरल

अशोकनगर के चंदेरी क्षेत्र में  BJP नेता बली सिंह लोधी ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। आरोपी ने भी खुद के घायल होने का दावा किया है।

ashoknagar bjp leader bali singh lodhi beaten youth chanderi video viral hindi news zvj

Ashoknagar BJP Leader Beats Youth Video: मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं की दबंगई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इंदौर और सीधी के बाद अब अशोकनगर जिले से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां चंदेरी क्षेत्र के ग्राम बड़ेरा के सरपंच- बीजेपी नेता बली सिंह लोधी ने एक युवक को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने नेताजी को सरेआम गाली देने से मना किया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

बीजेपी नेता ने युवक को बेरहमी से पीटा

अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव में रविवार को बीजेपी नेता की दंबगई देखने को मिली। यहाँ के वर्तमान सरपंच और बीजेपी नेता बली सिंह लोधी ने गांव के ही 34 वर्षीय बृजकिशोर यादव से जमकर मारपीट की। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है, जब पीड़ित बृजकिशोर बड़ेरा चौराहे पर बैठा था। आरोप है कि नेता बली सिंह वहां पहुँचा और बिना किसी बात के गालियां देने लगा। जब बृजकिशोर ने इसका विरोध किया, तो नेताजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने युवक की गर्दन दबोच ली और उसे खींचते हुए एक ढाबे के पीछे ले गए, जहां उन्होंने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मारपीट की।

मेड़ पर पटककर छाती और मुंह पर मारी लात

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बली सिंह लोधी पीड़ित बृजकिशोर को जमीन पर पटककर उसके ऊपर चढ़ गया है। वह लगातार उसके चेहरे और छाती पर लात मार रहा है और थप्पड़ बरसा रहा है। पीड़ित युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन नेता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। हमले में पीड़ित को कई गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।

गाली देने से रोकने पर भड़का विवाद

पीड़ित बृजकिशोर यादव ने चंदेरी थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह शांति से बैठा था, तभी सरपंच बली सिंह लोधी वहां आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब उसने मर्यादा बनाए रखने की बात कही, तो सरपंच ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि उसे डराया-धमकाया भी गया है।

आरोपी नेता ने लगाए आरोप

मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी बली सिंह लोधी ने अपने बचाव में कहा है कि उसके साथ भी मारपीट हुई है। उसका दावा है कि वीडियो केवल एक पक्ष का बनाया गया है। बली सिंह का कहना है कि उसे कान और उंगली में चोट लगी है, जिसके कारण उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया जा रहा है। उसने भी थाने में क्रॉस शिकायत दर्ज कराई है।

 BJP Leader Beats Youth, Ashoknagar news, BJP Leader Beating Video, chanderi news, BJP Leader  beaten youth, Ashoknagar video viral, Ashoknagar BJP Leader Bali Singh Lodhi Beating, Chanderi Crime News, MP BJP Leader Rowdyism, Ashoknagar Viral Video

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article