VIT Protest Photos: वीआईटी कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज बस और कारें फूंकी, बवाल और तोड़फोड़, देखें तस्वीरें

भोपाल VIT यूनिवर्सिटी में हजारों छात्रों ने हंगामा करते हुए बसों और वाहनों में आग लगा दी, कॉलेज भवन में तोड़फोड़ की, गुस्साए छात्रों को काबू में करने पुलिस मैदान में उतरी, देखिए इस बवाल की तस्वीरें…

bhopal vit college Student protest fire photos hindi news zvj

Bhopal VIT University Violence Update: भोपाल के पास सीहोर के VIT कॉलेज में मंगलवार रात हालात अचानक बेकाबू हो गए। हजारों छात्रों ने खराब खाने, गंदे पानी और कॉलेज की अव्यवस्थाओं के खिलाफ जमकर हंगामा किया, स्टूडेंट्स की उग्र भीड़ ने बसों और वाहनों में आग लगाई गई और कॉलेज भवन के कांच तोड़ दिए गए। छात्रों ने कारों को पलटा दिया और 'RIOTS 2.0' लिखा। साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को पांच थानों की मदद से स्थिति नियंत्रण में लानी पड़ी।

इस बवाल में मुख्य बिल्डिंग को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार सुबह परिसर में जली हुई कारें नजर आईं। आगजनी में कॉलेज की दो बसों को आगजनी में नुकसान पहुंचा है। इस हंगामे में मेस और कॉलेज के ऑफिसों को भी नुकसान पहुंचा है। (VIT Protest Photos) 

देखिए इस बवाल की तस्वीरें…

Sehore VIT University Campus Violence 3
VIT कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन और आगजनी।

BHOPAL VIT Protest Photos news
बसों और वाहनों में लगी आग, परिसर में जली हुई कार।

Sehore VIT University Campus Violence 4
कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़, कॉलेज भवन के कांच चकनाचूर।

bhopal VIT University Violence111
तोड़फोड़ में कॉलेज कैंपस के मुख्य भवन को भी नुकसान।

bhopal VIT University Violence1
सुबह कैंपस में बसें और कारें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।

Sehore VIT University Campus Violence 7
बवाल के बाद बुधवार सुबह कैंपस में जली हुई कारें दिखीं।

bhopal vit college protest fire photos 1
हंगामे के बीच एक छात्रा ने जलती हुई कार की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा, "जॉन्डिस कह रहा है कि अब वो खुश है।

bhopal vit college protest fire  1
आगजनी के बाद उठता धुआँ पूरे परिसर में फैल गया और आसमान तक दिखाई देने लगा।

VIT College News, Sehore news, VIT University Sehore, BHOPAL News, Sehore Breaking new, Madhya Pradesh News, VIT University Student Protest, Sehore University case, VIT Campus Violence, bhopal VIT University Violence, VIT University students movement, bhopal VIT vivad, VIT University Jaundice, VIT Protest Photos, bhopal vit college protest fire photos, bhopal vit Student protest

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article