Bhopal Metro Start Date 21 December: भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगी मेट्रो, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

भोपाल में 21 दिसंबर से मेट्रो चलेगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है। पहले फेज में मेट्रो एम्स हॉस्पिटल से सुभाष नगर तक चलेगी।

Bhopal Metro Start Date 21 December CM mohan yadav announcement hindi news

भोपाल मेट्रो

Bhopal Metro Start Date 21 December: भोपाल में 21 दिसंबर से मेट्रो चलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है। भोपाल में 21 दिसंबर से मेट्रो चलेगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है। पहले फेज में मेट्रो सुभाष नगर से एम्स हॉस्पिटल साकेत नगर तक चलेगी।

21 दिसंबर को होगा शुभारंभ

सीएम मोहन यादव ने खजुराहो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 21 दिसंबर को भोपाल में मेट्रो ट्रेन सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। 13-14 दिसंबर को इंदौर और भोपाल में कार्यक्रम तथा 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल जी की जन्मशताब्दी के समापन के साथ लगभग 2 लाख करोड़ के विभिन्न उद्योगों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए जाएंगे।

कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो

भोपाल में पहले फेज में मेट्रो ट्रेन सुभाष नगर से लेकर एम्स हॉस्पिटल साकेत नगर तक चलेगी। ये रूट 6.22 किलोमीटर लंबा है।

कितना लगेगा किराया

मेट्रो के किराये को लेकर अभी कोई राशि आधिकारिक रूप से तय नहीं की गई है। संभावना है कि 10 रुपये से किराया शुरू हो सकता है। सुभाष नगर से साकेत नगर जाने वाले लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एक और साधन मिलेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article