भोपाल अयोध्या बायपास 10-लेन प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव: पेड़ों को बचाने NHAI ने बदला नक्शा, बीच सड़क चौड़ाई घटाकर 1.5 मीटर की

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एनजीटी (NGT) की हाई पावर कमेटी के निर्देश पर अपने पुराने प्लान में बड़ा बदलाव किया है, जिससे 2075 पुराने पेड़ों को कटने से बचा लिया गया है। 

Bhopal Ayodhya Bypass 10 Lane Project

रिपोर्टर, सन्नी मालवीय, भोपाल

Bhopal Ayodhya Bypass 10 Lane Project: भोपाल के अयोध्या बायपास को 10-लेन बनाने के प्रोजेक्ट में अब विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन की एक नई मिसाल देखने को मिलेगी। 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHAI) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal) की हाई पावर कमेटी के निर्देश पर अपने पुराने प्लान में बड़ा बदलाव किया है, जिससे 2075 पुराने पेड़ों को कटने से बचा लिया गया है। 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण PIU प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवांश नुवल ने वीडियो जारी कर बताया कि प्रोजेक्ट के तहत सेंट्रल वर्ज (सड़क के बीच का हिस्सा) की चौड़ाई को 5 मीटर से घटाकर 1.5 मीटर करने का निर्णय लिया गया है। यह बदलाव विशेष रूप से उन इलाकों में किया जा रहा है, जहां घनी हरियाली और पुराने पेड़ मौजूद हैं। इस तकनीकी फेरबदल से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सकेगा।

81 हजार पौधों का 'ग्रीन सुरक्षा चक्र'

NHAI केवल पेड़ों को बचा ही नहीं रहा, बल्कि बड़े स्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी भी कर चुका है। पूरे प्रोजेक्ट के दौरान 81,000 पौधे रोपे जाएंगे। अयोध्या बायपास के दोनों ओर 10,000 विशेष पौधे लगाए जाएंगे। भोपाल नगर निगम के सहयोग से 10,000 पौधों के रोपण के लिए डिमांड नोट भी जारी किया जा चुका है।

20CR का बजट और 15 साल जिम्मेदारी

यह प्रोजेक्ट केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है। NHAI ने इनकी सुरक्षा का भी पूरा खाका तैयार किया है। लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी अगले 15 वर्षों तक NHAI की होगी। इस पूरे वनीकरण और पर्यावरण संरक्षण प्रोजेक्ट पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

प्रशासनिक मंजूरी और एनजीटी का दखल

इस संशोधित प्लान के बारे में केंद्रीय अधिकार समिति को पहले ही सूचित किया जा चुका है। एनजीटी के कड़े रुख के बाद बनी कमेटी के सुझावों को मानते हुए NHAI ने अब आधुनिक तकनीक और पर्यावरण का समन्वय स्थापित किया है।

10 हजार में से काटेंगे 7 हजार 871 पेड़

इस प्रोजेक्ट में करीब 10 हजार पेड़ काटने की अनुमति के लिए ट्री अफसर को आवेदन किया था। यहां से प्रपोजल एनजीटी तक पहुंचा, जहां से सशर्त 7871 पेड़ काटने की अनुमति मिली है। जिसके बाद 10 गुना पौधा का रोपण भी करना है।

यहां लगाए जाएंगे 81 हजार पौधें

शर्त के अनुसार, अयोध्या नगर बायपास के दोनों ओर 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जबकि 10 हजार पौधे शहर के विभिन्न पार्कों में लगाएंगे। इसके लिए डीएमसी से जगह उपलब्ध कराई जाएगी। भोपाल जिला प्रशासन ने जागरियापुर और झिरनिया के जंगल में 61 हजार पौधे लगाएंगे।

ये भी पढ़ें:भोपाल से मोबाइल लूट दुबई भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश: फोन चोरी कर भागते समय एक्सीडेंट, भीड़ ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article