Advertisment

MP में कड़ाके की ठंड: 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ-साथ अब दिन का पारा भी नीचे आने लगा है।

author-image
Aman jain
Madhya Pradesh Weather Update today Pachmarhi Tikamgarh Bhopal

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ-साथ अब दिन का पारा भी नीचे आने लगा है।

Advertisment

शुक्रवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान मंडला में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

राजधानी में भी बढ़ी ठंड

राजधानी भोपाल में ठंड का असर तेज हो गया है। शुक्रवार को रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। इससे पहले 23 नवंबर को भी भोपाल में शीतलहर चली थी।

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में शुक्रवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ।

Advertisment

मौसम विभाग ने दी जानकारी

सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण यह बदलाव हो रहा है और अगले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में वर्तमान में जेट स्ट्रीम सक्रिय है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र विकसित हो चुका है।

वहीं, अफगानिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है, जिससे हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बना हुआ है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: अब ATM की तरह कार्ड से निकाल सकेंगे PF का पैसा, सरकार EPFO में करने वाली है बड़े बदलाव

इन शहरों में इतना रहा तापमान

मध्य प्रदेश के 25 जिलों में शुक्रवार को दिन का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिरा। पचमढ़ी में दिन का तापमान सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि टीकमगढ़ और गुना में तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आई।

रतलाम, उज्जैन, शिवपुरी और धार में पारा 2.2 डिग्री तक लुढ़का। आपको बता दें अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार था।

Advertisment

बालाघाट (मलाजखंड) में 23.3 डिग्री

सीधी 24.2 डिग्री

सिवनी 25 डिग्री

बैतूल-रायसेन 25.2 डिग्री

उमरिया 25.7 डिग्री

नरसिंहपुर 26 डिग्री

सतना 26.5 डिग्री

धार 26.7 डिग्री

रतलाम 27.2 डिग्री

सागर 27.4 डिग्री

गुना 27.5 डिग्री

भोपाल 27.2 डिग्री

इंदौर 25.9 डिग्री

ग्वालियर 27.5 डिग्री

उज्जैन 27 डिग्री

जबलपुर 25.8 डिग्री

कब चलती है शीतलहर

आपको बता दें शीतलहर तब चलती है जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और साथ ही तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इन दोनों शर्तों का मिलना शीतलहर चलने का कारण बनता है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिससे शीतलहर की स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें- 

MP में जनपद और जिला पंचायत सदस्‍य नहीं चुन पाएंगे अध्‍यक्ष: जनता करेगी सीधा चुनाव, अधिनियम में हो सकता है बदलाव

Madhya Pradesh District and jila Panchayat elections people directly elect

मध्‍य प्रदेश में अब जिला और जनपद पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी हो रही है।

जिस तरह महापौर का चयन सीधे जनता द्वारा किया जाता है, उसी तरह जिला और जनपद पंचायत अध्यक्षों को भी सीधे जनता चुन सकती है। प्रदेश में ऐसे नई व्‍यवस्‍था लागू करने पर विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में ये अध्यक्ष निर्वाचित सदस्यों के माध्यम से चुने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर..........

Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Minimum temperature Pachmarhi Tikamgarh Weather state Weather next 48 hours
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें