Advertisment

मध्‍य प्रदेश में रात का तापमान पहुंचा 20° से नीचे: हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, IMD ने बताया कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में रातें ठंडी होने लगी हैं और अधिकतर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

author-image
Aman jain
MP Weather Today

MP Weather Today

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में रातें ठंडी होने लगी हैं और अधिकतर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। प्रदेश का सबसे ठंडी जगह (6 नवंबर का मौसम) इस समय पचमढ़ी है, जहां का तापमान 12.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 नवंबर से ठंड का असर और बढ़ेगा, क्योंकि उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में और गिरावट की संभावना है। इस ठंडे मौसम को कृषि विशेषज्ञ गेहूं की बोवनी के लिए अनुकूल मान रहे हैं।

गेहूं की बोवनी के लिए सही समय

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाजापुर के कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया है कि 20 अक्टूबर के बाद से चने की बोवनी शुरू हो चुकी है और अब गेहूं की (Weather Update 6 November) बोवनी का समय आ गया है।

गेहूं की फसल के लिए आदर्श तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए, जो फिलहाल बना हुआ है। इस कारण ही किसान अभी गेहूं की बोवनी (6 नवंबर का मौसम) कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लगभग सवा लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती की जाती है।

Advertisment

आज रहेगा ऐसा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, और जबलपुर सहित कई शहरों में ठंड का असर बढ़ेगा। साथ ही आने वाले दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर में उत्तर भारत में बर्फबारी होने के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आता है, जिससे ठंड में वृद्धि होती है। पिछले लगभग 10 वर्षों से यह पैटर्न देखा गया है। इस वर्ष भी नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आने की संभावना है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- एमपी में वनविहार, Zoo और पार्कों में घूमना हुआ महंगा: हर 3 साल में 10% बढ़ेगा किराया, रात में भी ले सकेंगे सफारी का आनंद

Advertisment

इस सप्‍ताह से बढ़ेगी ठंड (MP Weather Today)

आपको बता दें कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड नवंबर के चौथे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय तापमान में 3 से 4 डिग्री तक (Weather Update 6 November) और गिरावट आ सकती है, जिससे राज्य के लोग ठंड का वास्तविक एहसास नवंबर के अंत से करने लगेंगे।

पिछले 24 घंटों में पचमढ़ी का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। वहीं, नर्मदापुरम में 35 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन शहरों में इतना रहा तापमान (MP Weather Today)

तापमान की बात करें तो पचमढ़ी और मलंजखंड (बालाघाट जिला) में क्रमशः 27.2 और 27.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

Advertisment

गुना, खजुराहो, रतलाम और उज्जैन में (Today Weather Update) तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की दृष्टि से पचमढ़ी और मंडला में क्रमशः 12.2 और 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

दिन में गर्मी और रात मे सर्दी

प्रदेश में जहां रातें ठंडी होती जा रही हैं, वहीं दिन के समय अभी भी गर्मी का अहसास बना हुआ है। अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस (Today Weather Update) से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है।

मंगलवार को पचमढ़ी में 27.4 डिग्री और मलाजखंड में 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अन्य शहरों में यह 30 डिग्री से अधिक रहा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- भोपाल में बढ़ेगा सर्किल रेट: क्रेडाई ने भारी विरोध जताया, कहा-पहले ही हो चुकी है कई गुना वृद्धि, 3 साल के लॉक इन की मांग

वेदर अपडेट 6 नवंबर मौसम समाचार भोपाल वेदर अपडेट टुडे वेदर अपडेट इंदौर वेदर अपडेट Weather Update 6 November Weather of 6 November weather news today weather update mp weather Mausam Samchar एमपी वेदर indore weather Update bhopal Weather Update 6 नवंबर का मौसम
Advertisment
चैनल से जुड़ें