MP Weather Update: एमपी में मौसम ने ली करवट, सुस्त पड़े सर्दी के तेवर, जानिए अपने शहर का हाल

Madhya Pradesh Weather Update: मौसम प्रणालियों के प्रभाव से दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।

MP Weather Update: एमपी में मौसम ने ली करवट, सुस्त पड़े सर्दी के तेवर, जानिए अपने शहर का हाल

MP Weather Update: मध्यप्रदेस में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। इस कारण कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से शुक्रवार (24 जनवरी) से फिर से रात के तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

इधर, बुधवार को राज्य में रात का सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया। पचमढ़ी में पारा 7.6 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर खजुराहो और भोपाल एयरपोर्ट पर रही। वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर विक्षोभ बना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक सक्रिय चक्रवात है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 286 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल रही है।

एमपी में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

गुरुवार (23 जनवरी) को ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्का कोहरा छाया रहेगा। शुक्रवार (24 जनवरी) पूरे राज्य में तेज धूप खिली रहेगी। दिन का तापमान बढ़ेगा। हालांकि रात्रि का तापमान में बढ़ोतरी होगी।

MP के इन शहरों में इतना तापमान

शहर

रात का तापमान

पचमढ़ी7.6 डिग्री सेल्सियस
कल्याणपुर7.9 डिग्री सेल्सियस
गिरवर8.6 डिग्री सेल्सियस
मंडला8.8 डिग्री सेल्सियस
मलाजखंड9.4 डिग्री सेल्सियस
राडगढ़9.8 डिग्री सेल्सियस
उमरिया10.1 डिग्री सेल्सियस
नौगांव10.8 डिग्री सेल्सियस
रीवा11.0 डिग्री सेल्सियस
छिंदवाड़ा11.2 डिग्री सेल्सियस
नरसिंहपुर11.4 डिग्री सेल्सियस
रायसेन12.0 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो12.4 डिग्री सेल्सियस
रतलाम12.5 डिग्री सेल्सियस
बैतूल12.7 डिग्री सेल्सियस
दमोह13.2 डिग्री सेल्सियस
सागर15.0 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें-

Gratuity Rules: प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, ग्रेच्युटी को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान मोबाइल बैन: मंदिर परिसर में रील बनाने की घटनाओं के बाद फैसला, तत्काल लागू हुआ फैसला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article