Madhya Pradesh Weather Update: मप्र का खरगोन पूरे देश में रहा सबसे गर्म, पारा 43 डिग्री पार, जानिए आगे क्या होगा

Madhya Pradesh Weather Update: मप्र का खरगोन पूरे देश में रहा सबसे गर्म, पारा 43 डिग्री पार Madhya Pradesh Weather Update: Khargone of MP remains hottest in the whole country, mercury crosses 43 degrees

Madhya Pradesh Weather Update: मप्र का खरगोन पूरे देश में रहा सबसे गर्म, पारा 43 डिग्री पार, जानिए आगे क्या होगा

भोपाल। Madhya Pradesh Weather Update: विभिन्न जगहों पर मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के चलते राज्य में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वहीं प्रदेश खरगोन जिले में सबसे ज्यादा 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

मैदानी क्षेत्रों का तापमान सबसे ज्यादा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि देश के जो जिले मैदानी क्षेत्रों में आते है। वहां का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया जा गया है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि आने वाले एक या दो दिन में प्रदेश में लू से राहत मिल सकती है। वहीं खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम और दमोह में जमकर लू चली है।

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुातबिक वर्तमान में पाकिस्तान और पाक के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके चलते पश्चिमी राजस्थान एवं उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है।

गौरतलब है कि दक्षिण-पूर्वी मप्र पर एक चक्रवात हवा के ऊपरी भाग में बना है। उत्तर प्रदेश से कर्नाटक तक एक ट्रफ बना हुआ है। इन चार मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदलकर दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article