MP Weather Update: एमपी में मौसम का डबल अटैक, दिन में तीखी धूप, रात को सर्द हवाएं, पढ़ें भोपाल-इंदौर का मौसम पूर्वानुमान

MP Weather Today, Bhopal, Indore, Gwalior Updates: बसे गर्म स्थान सिवनी रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP Weather Update: एमपी में मौसम का डबल अटैक, दिन में तीखी धूप, रात को सर्द हवाएं, पढ़ें भोपाल-इंदौर का मौसम पूर्वानुमान

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फरवरी महीने का पहला सप्ताह ही गर्मी के मौसम जैसा महसूस होने लगा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गई है। एमपी के किसी भी स्थान का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहा।

सबसे गर्म स्थान सिवनी रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडला और भोपाल में भी तापमान क्रमशः 34 डिग्री और 32.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 14.8 डिग्री, ग्वालियर में 11.7 डिग्री, इंदौर में 17.2 डिग्री, रायसेन में 13 डिग्री, रतलाम में 14 डिग्री, उज्जैन में 15 डिग्री, सिवनी में 17 डिग्री, बालाघाट में 15.2 डिग्री और जबलपुर में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान के मामले में सिवनी 34.02 डिग्री, मंडला 34 डिग्री, बैतूल 33.2 डिग्री, भोपाल 32.1 डिग्री, धार 31.9 डिग्री, नर्मदापुरम 31.4 डिग्री, इंदौर 32.5 डिग्री, पचमढ़ी 28.6 डिग्री, रायसेन 30.02 डिग्री, रतलाम 32 डिग्री और उज्जैन में 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोहरे की स्थिति

ग्वालियर में कुछ कोहरे की स्थिति देखी गई, जहां दृश्यता 500 से 1000 मीटर के बीच रही। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में दृश्यता सामान्य रही।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जिलों में ग्वालियर, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और नीमच शामिल हैं।

भोपाल मौसम अपडेट

IMD ने आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट और उसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट की संभावना जताई है। भोपाल में मंगलवार (4 फरवरी) को न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इंदौर मौसम अपडेट

शहर में सोमवार को अधिकतम पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री रहा। इससे पहले 5 नवंबर को दिन का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार रात को यह 17.2 डिग्री दर्ज हुआ थ। यह औसत से 6 डिग्री ज्याद रहा। शनिवार रात्रि को तापमान 12.1 डिग्री दर्ज हुआ था।

ग्वालियर मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाएंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। 11 व 12 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसके चलते रीवा, छतरपुर सहित पूर्व मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

एमपी पुलिस में 7500 कॉन्स्टेबल, 500 ऑफिस स्टाफ पदों पर होगी भर्ती, पीएचक्यू के प्रस्ताव को हरी झंडी

फ्लाईओवर निर्माण के चलते इंदौर-देवास रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन, मांगलिया से न्यू लोहा मंडी होकर जाना होगा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article