Advertisment

MP में गिर रहा तापमान: पचमढ़ी सबसे ठंडा, ग्वालियर-जबलपुर में 2° और लुढ़केगा पारा, भोपाल में पिछले साल से ज्‍यादा सर्दी

MP Weather Update: उत्तर-पूर्वी हवाओं की गति में कमी और पहाड़ी क्षेत्रों में जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने के कारण हो रहा है।

author-image
Aman jain
Madhya Pradesh Weather Update 17 november Pachmarhi Mandla IMD Cold Waves Alert Bhopal Indore

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। आपको बता दें कि ऐसा उत्तर-पूर्वी हवाओं की गति में कमी और पहाड़ी क्षेत्रों में जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने के कारण हो रहा है।

Advertisment

भोपाल और जबलपुर में तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। इस साल भोपाल की रातें पिछले साल की तुलना में ज्‍यादा ठंडी हो रही हैं।

वहीं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। पचमढ़ी इस समय सबसे ठंडे स्थानों में शामिल है, जहां दिन और रात दोनों का तापमान न्यूनतम स्तर पर है। शुक्रवार-शनिवार की रात पचमढ़ी में तापमान गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पिछले साल से ज्‍यादा ठंड

भोपाल में इस साल ठंड ने पिछले साल के मुकाबले अधिक असर दिखाया है। पिछले साल 14 नवंबर को भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो नवंबर की सबसे ठंडी रात रही थी, लेकिन इस बार शुक्रवार-शनिवार की रात तापमान गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह स्पष्ट करता है कि इस नवंबर में ठंड पिछले साल की तुलना में ज्यादा तेज है।

Advertisment

इन शहरों में इतना रहा तापमान

जबलपुर में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

वहीं इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान तुलनात्मक रूप से अधिक है, जहां पारा 15 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बना हुआ है। इससे साफ है कि भोपाल और जबलपुर की तुलना में इन शहरों में ठंड का असर थोड़ा कम है।

यह भी पढ़ें- आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के ये 7 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, इनमें पूर्व मंत्री का बेटा भी

Advertisment

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर तक मध्य प्रदेश में ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में सर्दी और बढ़ने की संभावना है, जबकि पचमढ़ी और अमरकंटक प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान बने रहेंगे।

ठंड बढ़ने का मुख्य कारण उत्तर-पूर्वी हवाओं का कमजोर (MP Weather Update) होना और पहाड़ों में सक्रिय जेट स्ट्रीम है, जो उत्तरी मध्य प्रदेश तक अपना असर दिखा रही हैं। इसी के चलते शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखा गया है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

इन शहरों का ये हाल

शुक्रवार-शनिवार की रात मध्य प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे ठंड ने पूरे प्रदेश में अपना प्रभाव दिखाया। पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Advertisment

अन्य शहरों में मंडला में 10.5 डिग्री, शहडोल में 10.9 डिग्री, शाजापुर में 11.2 डिग्री, बालाघाट में 12.1 डिग्री, नौगांव में 12.3 डिग्री और टीकमगढ़ में 12.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बैतूल में 12.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 12.6 डिग्री, राजगढ़ (MP Weather Update) में 13.4 डिग्री, रीवा और रायसेन में 13.5 डिग्री, खंडवा में 14 डिग्री और खरगोन में 14.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 12.6 डिग्री, जबलपुर में 13.8 डिग्री, इंदौर में 15.7 डिग्री, ग्वालियर में 15.3 डिग्री और उज्जैन में 15 डिग्री तापमान रहा। शनिवार को दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई, जो ठंड के बढ़ते असर का संकेत है।

सु‍बह के समय कोहरा

सुबह के समय ठंड के बढ़ते असर के साथ कोहरे की भी उपस्थिति बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से भोपाल सहित कई जिलों में सुबह करीब 8 बजे तक घना कोहरा देखा जा रहा है, जो ठंड की तीव्रता को और बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है। रात के तापमान में गिरावट और सुबह की ठंडी हवाओं के साथ कोहरा अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें- KBC की हॉट सीट पर नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के निशांत: धरमजयगढ़ में करते हैं सरकारी नौकरी, पिता चलाते थे पान की दुकान

mp weather mp weather update bhopal weather indore weather bhopal Weather Update Pachmarhi Weather
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें