मध्यप्रदेश : अगले महीने खत्म हो रहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल

मध्यप्रदेश : अगले महीने खत्म हो रहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल Madhya Pradesh State BJP President VD Sharma's term ends next month vkj

मध्यप्रदेश : अगले महीने खत्म हो रहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल

VD Sharma MP BJP : मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। मध्यप्रदेश बीजेपी चुनावों को देखते हुए जिला संगठनों में फेरबदल कर रही है। वही मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP) का अगले महीने कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया है ठीक उसी तरह वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP) का भी कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP) का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं, इसको लेकर पार्टी जल्द ही फैसला ले सकती है। खबरों की माने तो बीजेपी वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP) को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष से भी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP) को प्रदेश से केंन्द्र में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कौन है वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP)

बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP) खजुराहो से सांसद है। वीडी शर्मा संघ के सबसे करीबी नेता माने जाते है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लंबे समय तक जुड़े रहे। वीडी शर्मा अध्यक्ष बनने से पहले बीजेपी में कई बड़े पद संभाल चुके है। वीडी शर्मा का पूरा नाम विष्णु दत्त शर्मा है। उनका जन्म 1 अक्टूबर 1970 को मुरैना जिले के सुरजनपुर गांव में हुआ था। चंबल क्षेत्र में वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP) भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा है। वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP) ने साल 1986 में विद्यार्थी परिषद से अपने राजनैति करियर की शुरूआत की थी। वह साल 1993 से 1994 तक मप्र राज्य सचिव रहे। इसके बाद वह संगठन के प्रचारक, राज्य संगठन सचिव एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव, मध्य प्रदेश—छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव, एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा में प्रचारक, प्रदेश महामंत्री, नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपाध्यक्ष रहे इसके बाद वह खजुराहो से लोकसभा सदस्य चुने गए। इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। अब वीडी शर्मा (VD Sharma MP BJP) का अगले महीने कार्यकाल खत्म हो रहा है।

मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते है ये नेता

खबर है कि मोदी सरकार जल्द ही कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। माना जा रहा है कि मप्र के दो से तीन नेताओं को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो जबलपुर से सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेर सिंह सोलंकी को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article