भोपाल। अगर आपकी Madhya Pradesh News अंग्रेजी के अलावा हिन्दी में भी डॉक्टरी यानि एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते है तो अब ये हो सकेगा। जी हां मंगलवार को हिन्दी दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने एक बड़ा बयान जारी किया है जिसके अनुसार अब मेडिकल के विद्यार्थियों हिन्दी में भी मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
इसके लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित की जाएगी। जो इसके मॉड्यूल पर काम करेगी। कमेटी द्वारा कुछ सुझाव दिए जाएंगे। जिसके आधार पर ही हिन्दी में पाठयक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
हिंदी दिवस की सभी को बधाई।
हम जल्द से जल्द एक कमेटी का निर्माण कर रहे हैं जो यह सुनिश्चित करेगी कि मैडिकल शिक्षा का पाठ्यक्रम हिंदी में भी हो।
आगे आने वाले समय में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में शुरू करेंगे। pic.twitter.com/XzMZOUkt32— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) September 14, 2021
कॉलेजों में पढ़ाए जाएंगे वेद
अब कॉलेजों में हिन्दी, Madhya Pradesh अंग्रेजी के साथ—साथ आप वेदों का ज्ञान भी हासिल कर पाएंगे। सरकार जल्द ही अब MP के कॉलेजों में यह नियम लागू करने जा रही है। जिसमें भगवान राम, हनुमान और तुलसीदास की जीवनी बच्चों को पढ़ाई जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत इस नए पाठ्यक्रम में लागू किया जाएगा। जिसमें वेद उपनिषद और पुराणों की भी शिक्षा दी जाएगी।
आदेश जारी –
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने अपने जारी बयान में ये जानकारी दी। उनके अनुसार भविष्य में बुरी शक्तियां धर्म को नुकसान न पहुंचा पाए इसलिए नैतिक और धार्मिक शिक्षा की भी जरूरी है।