भोपाल। Madhya Pradesh News एमपी में राजनीति गरमाने लगी है। अगले साल विधान सभा चुनाव हैं। पार्टियों द्वारा एक—दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप को दौर शुरू हो गया है। एमपी में दो मुख्य पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के गद्दावर नेता एक दूसरे पर पलटवार शुरू कर दिए हैं। आपको बता दें हाल ली एमपी के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बयान दिया था। कि कांग्रेस के नेता उनके संपर्क में हैं। भूपेंद्र सिंह का कहना है कि भाजपा ने कभी भी ऑपरेशन लोटस नहीं चलाया और न ही इसकी आवश्यकता है।
पूरे देश में कांग्रेस के नेता स्वेच्छा से कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियाँ मध्यप्रदेश में भी है, उनके कई लोग भाजपा के संपर्क में हैं। कांग्रेस भयभीत है और अपने विधायकों को बंधक बनाने की कोशिश कर रही है। तो इस बयान पर कमलनाथ ने भी पलटवार कर दिया है। छिंदवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि कुछ भाजपा विधायक संपर्क हैं पर संगठन से जुड़े नेताओं को देंगे टिकट। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग कर रहे हैं संपर्क!
कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप —
छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कुछ भाजपा विधायक उनके संपर्क में हैं, यदि उन्हें भाजपा टिकट नहीं देगी तो वह कांग्रेस से संपर्क करेंगे। इसके विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविन्द सिंह सहित अन्य नेता यह दावा कर चुके हैं कि भाजपा के कुछ वर्तमान और पूर्व विधायक कमल नाथ के संपर्क में हंै। जब भी सही समय होगा, तब वे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। पार्टी में अंदरूनी खींचतान है और नगरीय निकाय चुनाव के समय यह सार्वजनिक भी हो चुकी है।
भाजपा ने कभी भी ऑपरेशन लोटस नहीं चलाया और न ही इसकी आवश्यकता है।
पूरे देश में कांग्रेस के नेता स्वेच्छा से कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियाँ मध्यप्रदेश में भी है, उनके कई लोग भाजपा के संपर्क में हैं। कांग्रेस भयभीत है और अपने विधायकों को बंधक बनाने की कोशिश कर रही है। pic.twitter.com/fv2ATra1gL— Bhuppendra Siingh (@bhupendrasingho) November 14, 2022
भूपेंद्र सिंह का वार —
भाजपा ने कभी भी ऑपरेशन लोटस नहीं चलाया और न ही इसकी आवश्यकता है।
पूरे देश में कांग्रेस के नेता स्वेच्छा से कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियाँ मध्यप्रदेश में भी है, उनके कई लोग भाजपा के संपर्क में हैं। कांग्रेस भयभीत है और अपने विधायकों को बंधक बनाने की कोशिश कर रही है।