MP Breaking News: नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन की ज्वाइनिंग टली, ये है वजह

MP CS Anurag Jain: एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन को 1 अक्टूबर को अपने पद पर ज्वाइन करना था, पर वे अब इस तारीख को पदभार ग्रहण करेंगे।

MP-CS-Anurag-Jain

MP CS Anurag Jain: मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन 1 अक्टूबर को अपने पद पर ज्वाइन नहीं करेंगे। 30 सितंबर को देर रात केंद्र से रिलीफ होने के बाद अनुराग जैन की नियुक्ति के आदेश जारी हो गए थे। माना जा रहा था कि अनुराग जैन आज यानी मंगलवार को ज्वाइन करेंगे, लेकिन ये ज्वाइनिंग टाल दी गई है।

कड़वे दिन की वजह से नहीं किया ज्वाइन

माना जा रहा है कि अनुराग जैन (MP CS Anurag Jain) कड़वे दिन के कारण ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। दरअसल इन दिनों श्राद्ध चल रहे हैं। श्राद्ध पक्ष 2 अक्टूबर तक रहेंगे। 2 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या भी है। 3 अक्टूबर को नवरात्रि शुरु होने के साथ ही श्राद्ध पक्ष समाप्त हो जाएंगे।

इसलिए अब नव नियुक्त मुख्य सचिव नवरात्रि के शुभ दिन यानी 3 अक्टूबर को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। हालांकि पितृपक्ष के कारण ही अनुराग जैन ज्वाइन नहीं कर रहे हैं, ऐसी कहीं कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं है।

पितृ पक्ष को लेकर ये है मान्यता

धार्मिक मान्यता है कि पितृपक्ष में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।

मान्यता है कि पितृपक्ष में शुभ कार्य करने से कहा जाता है कि पितर नाराज हो जाते हैं। किसी भी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो वो पितृ पक्ष में नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Railway News: रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, मालवा एक्सप्रेस इस दिन तक चलेगी बदले रूट से, ये है बड़ी वजह

डॉ. राजौरा का आदेश निकलने से पहले आ गया दिल्ली से कॉल

29 सितंबर को मुख्य सचिव के लिए राजेश राजौरा का नाम फाइनल माना जा रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. राजौरा को मुख्य सचिव बनाने का आदेश दोपहर बाद जारी होना था। मुख्यमंत्री झारखंड रवाना हो गए।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पीएमओ से मुख्यमंत्री कार्यालय के पास कॉल पहुंचा और बताया कि अनुराग जैन मप्र के नए मुख्य सचिव होंगे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे सामान्य प्रशासन विभाग ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को जैन की सेवाएं मध्यप्रदेश को लौटाने के लिए पत्र भेजा।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक दल ने की CM मोहन से मुलाकात: आदिवासियों, महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर की शिकायत

अनुराग जैन से संभाली अहम जिम्मेदारियां

10 साल पहले पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे अनुराग जैन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की कमान सौंपी गई थी।

2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद कमलनाथ सरकार ने उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन मई 2020 में वे फिर प्रतिनियुक्ति पर केंद्र चले गए।

अनुराग जैन ने दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यवाहक प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article