MP में‌ मकर संक्रांति पर महिलाओं को तोहफा: रोजगार की नई योजनाओं का ऐलान करेगी सरकार, इन्हें मिलेगा 5 हजार का इंसेंटिव

Madhya Pradesh Govt Scheme; मकर संक्रांति पर महिलाओं को तोहफा, इन्हें मिलेगा 5 हजार का इंसेंटिव Madhya Pradesh Mohan Yadav Govt Makar Sankranti Employment Schemes For Women

Madhya-Pradesh-Govt-Scheme

Madhya-Pradesh-Govt-Scheme

Madhya Pradesh New Govt Scheme: मध्यप्रदेश में मोहन सरकार बहुत जल्द महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना के बाद अब प्रदेश सरकार मकर संक्रांति पर बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है।

मकर संक्रांति पर बड़ा आयोजन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार चारों मिशन पर काम कर रही हैं। खासतौर पर महिला शक्ति और महिला सक्तिकरण के लिए मकर संक्रांति पर बड़ा आयोजन करने जा रही है। जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनके स्वावलंबन का, जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास है। बहनों के जीवन में सशक्तता आए इसके लिए प्रयास किया है।

सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि में बढ़ोत्तरी भी की थी। इसी क्रम में अन्य आयाम जोड़ने जा रहे हैं। ताकि उद्योग, स्वावलंबन में, स्व सहायता समूह के क्षेत्र में बहनों की स्थिति की उत्तरोत्त्र उन्नति होती मुझे इस बात की खुशी है कि हम महिला आधारित ऐसे श्रम कार्यक्रमों को शुरू कर रहे हैं जिनके आधार पर इनकी जिंदगी में रोजगार का मौका मिलेगा।

रेडिमेड गारमेंट इंडस्ट्री में अलग-अलग स्तर के 4 हजार के कारखाने खोलने जा रहे हैं। पिछले बार हमने 4 हजार कारखाने खोले थे इसके बाद हम रेडिमेड गारमेंट में 5 हजार रुपए प्रति लेबर इंसेंटिव देने जा रहे हैं। हमारी घोषणा की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article