Advertisment

Madhya Pradesh New CS: वीरा राणा का कार्यकाल आज होगा समाप्त, CM के भरोसेमंद डॉ राजौरा को मिल सकता है मौका!

Madhya Pradesh New CS: मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा कल, 30 सितंबर यानी आज सेवानिवृत्त हो रही हैं। राजेश राजौरा के नाम की चर्चा

author-image
Rohit Sahu
Madhya Pradesh New CS: वीरा राणा का कार्यकाल आज होगा समाप्त, CM के भरोसेमंद डॉ राजौरा को मिल सकता है मौका!

Madhya Pradesh New CS: मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा कल, 30 सितंबर यानी आज सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनके सेवानिवृत्ति के बाद, मध्य प्रदेश को एक नया मुख्य सचिव मिलेगा। रविवार की देर शाम तक नए मुख्य सचिव के नाम पर मुहर लगने की संभावना थी। हालांकि कल इसकी घोषणा नहीं

Advertisment
डॉक्टर राजेश का नाम आगे

मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव की दौड़ में डॉक्टर राजेश राजौरा पहले नंबर पर चल रहा है। उनके अलावा दो और नामों की भी चर्चा हो रही है, जिससे आईएएस अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। यह पहली बार है जब इतनी अनिश्चितता है कि अगला प्रशासनिक मुखिया कौन बनेगा। नई नियुक्ति के लिए चार नामों पर चर्चा हो रही है, जिनमें अनुराग जैन और मोहम्मद सुलेमान प्रमुख हैं। दोनों 1989 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। इसके अलावा, डॉक्टर राजेश राजौरा का नाम भी चर्चा में है, जिन्हें सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन के कलेक्टर के रूप में कार्य करने का अनुभव है।

आज जारी हो सकता है आदेश

मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव की नई नियुक्ति को लेकर सोमवार को दोपहर बाद आदेश जारी होने की उम्मीद है। वर्तमान में, वीरा राणा प्रभारी मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर रही हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव के समय वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है, जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें छह माह की सेवावृद्धि प्रदान की थी।

यह भी पढ़ें: माथे पर बिंदी, स्लीवलेस ब्लाउज, रंग-बिरंगे फूलों की डिजाइन वाली साड़ी में दिखा अनन्या पांडे का देसी लुक, देखें तस्वीरें

Advertisment
इन अधिकारियों के नाम पर अनिश्चितता

अनुराग जैन और मोहम्मद सुलेमान की मुख्य सचिव पद की दौड़ में तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है। अनुराग जैन की दिल्ली से वापसी को लेकर अनिश्चितता है, जबकि मोहम्मद सुलेमान को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से उनके चयन की संभावना कम हो गई है। दोनों अधिकारी प्रशासनिक पकड़ और परिणाम देने में कुशल माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: अतिथियों ने फिर रोका शिवराज का काफिला: महापंचायत की घोषणाओं पर पूछा सीधा सवाल, पूर्व सीएम ने दिया ये जवाब

next mp Chief Secretary MP chief secretary Dr Rajour Chief Secretary Veera Rana
Advertisment
चैनल से जुड़ें