मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर काउंटिंग जारी, जानें किस सीट पर कौन कितने वोटों से आगे

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर काउंटिंग जारी, देखें किस सीट पर कौन कितने वोटों से आगे

भोपाल: मध्यप्रदेश की 19 जिलों की 28 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं। वहीं 19 सीटों पर भाजपा और 8 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट (मुरैना) पर बसपा आगे है। अब तक आए रुझानों में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है।

मध्यप्रदेश उप चुनाव अपडेट्स: कौन किस सीट पर कितने वोटों से आगे

1. मलहरा से भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी आगे है। वह कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती से 1729 वोट की लीड लिए हैं।

2. मुरैना से बसपा प्रत्याशी रामप्रकाश राजौरिया आगे हैं। वह कांग्रेस के राकेश मवई से 2900 वोटों से अधिक की लीड पर हैं। यहां भाजपा तीसरे नंबर पर है। यह सीट केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रभाव वाली मानी जाती है।

3. गोहद से कांग्रेस के मेवालाल जाटव आगे हैं। वह भाजपा के रणवीर जाटव से 2000 से अधिक वोटों से आगे हैं।

4. मंधाता से भाजपा के नारायण सिंह पटेल आगे हैं। वह कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह से 13000 से अधिक वोट की लीड लिए हैं।

5. देवास की हाट पिपल्या से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी आगे हो गए हैं। वह कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल से 1171 वोट की लीड लिए हैं

6. मुरैना की जौरा सीट पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय आगे हैं। वह भाजपा के सूबेदार सिंह से 1374 वोट की लीड लिए हैं।

7. नेपानगर में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा देवी कास्डेकर 8941 वोट से आगे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के रामकिशन पटेल से है।

8. शिवपुरी की करैरा सीट से कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव आगे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी जसमंत जाटव से 2457 वोट से आगे हैं।

9. अम्बाह से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश शखवार फिर आगे हो गए हैं। वह भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव से 3900 से ज्यादा वोट की लीड लिए हैं।

10. ब्यावरा में कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र डांगी आगे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार से 9 हजार से ज्यादा वोट की लीड लिए हैं।

11. बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे हैं। वे कांग्रेस की कमल सिंह पटेल से 16 हजार वोट की लीड पर हैं।

12. सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे हैं। वह कांग्रेस के मदनलाल चौधरी से 12000 से ज्यादा वोट की लीड लिए हैं।

13. डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी आगे हैं। वह कांग्रेस के सुरेश राजे से 800 वोट की लीड लिए हैं।

14. ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर आगे हैं। वह कांग्रेस के सुनील शर्मा से 2 हजार से ज्यादा वोट से आगे हैं।

15. ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल आगे हैं। वह कांग्रेस के सतीश सिकरवार से 2 हजार वोट की लीड लिए हैं।

16. आगर से भाजपा के मनोज ऊंटवाल से आगे हैं। वह कांग्रेस के विपिन वानखेड़े से आगे हैं। वह 5 राउंड में 714 वोट की लीड लिए हैं।

17. भांडेर से भाजपा की रक्षा राम सिरोनिया से आगे हैं। वह कांग्रेस के फूल सिंह बरैया से 254 वोट से लीड लिए हैं।

18. सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह आगे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी मंत्री एदल सिंह कंसाना से उनका मुकाबला है।

19. अशोकनगर की मुंगावली सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव आगे हैं। वह कांग्रेस के कन्हाई राम लोधी से 6 हजार से ज्यादा की लीड पर हैं।

20. अशोकनगर सीट से भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी आगे हैं। वह कांग्रेस के आशा दोहरे से 5000 वोट की लीड लिए हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password