Mp Upchunav 2020: अब तक BJP की 5 सीटों पर जीत, प्रभुराम चौधरी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और महेंद्र सिंह सिसौदिया की जीत

मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती अब आखिरी राउंड में बढ़ रही है। वहीं अब कुछ सीटों पर नतीजे भी आना शुरू हो चुके हैं। जिनमें अब तक बीजेपी की 5 सीटों पर जीत हासिल हुई है। बता दें की बदनावर से भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जीत हासिल की है और सांची सीट पर भी भाजपा के डॉ. प्रभूराम चौधरी ने करीब 46 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वहीं महेंद्र सिंह सिसौदिया बामौर से करीब 40 हजार वोटों से जीत हासिल की है।
सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री हरदीप सिंह डंग, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया और सांची से डॉ. प्रभुराम चौधरी की जीत तय है।
इन दो सीटों पर भी भाजपा की जीत
मंदसौर जिले की सुवासरा सीट से बीजेपी (BJP) प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung win) को जीत मिली है। वहीं मांधाता सीट से बीजेपी के नारायण सिंह पटेल ने जीत BJP win from Mandhata seat mp दर्ज की है।