अब तक BJP की 5 सीटों पर जीत, प्रभुराम चौधरी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और महेंद्र सिंह सिसौदिया की जीत

नेपानगर से BJP की सुमित्रा कास्डेकर जीतीं, कांग्रेस ने हालिस की पहली जीत

Mp Upchunav 2020: ब्यावरा से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी ने जीत हासिल कर कांग्रेस का खाता खोल दिया है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर से करीब 26 हजार वोटों से जीत हासिल की है अशोकनगर से भाजपा के जजपाल सिंह ‘जज्जी’ ने जीत हासिल की इसी के साथ भाजपा को 7 सीटों पर जीत मिल चुकी है। इसी के साथ कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली है। वहीं जानकारी के मुताबिक सांवेर और अनूपपुर व सुरखी में भी बीजेपी की लगभग जीत तय मानी जा रही है। क्योंकि यहां बीजेपी लगातार बढ़त की और है।

बता दें की बदनावर से भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जीत हासिल की है और सांची सीट पर भी भाजपा के डॉ. प्रभूराम चौधरी ने करीब 46 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वहीं महेंद्र सिंह सिसौदिया बामौर से करीब 40 हजार वोटों से जीत हासिल की है।

सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री हरदीप सिंह डंग, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया और सांची से डॉ. प्रभुराम चौधरी की जीत तय है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password