उपचुनाव में बीजेपी की लहर, अब तक भाजपा ने जीती 10 सीटें, कांग्रेस को 2 सीट

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के फूल सिंह बरैया (Phool Singh Baraiya) को भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया (Raksha Sironia) ने हरा दिया है। इसके साथ ही मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी से जीत दर्ज की है। हाटपीपल्या से बीजेपी के मनोज चौधरी ने जीत हासिल की, वहीं इसी के साथ कांग्रेस को दूसरी जीत मिली है। करैरा से प्रागीलाल जाटव ने जीत हासिल की।
प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 76% वोटों की गिनती पूरी हो गई है। 3 नवंबर को 28 सीटों पर 44.57 लाख वोट डाले गए थे। आज शाम 5 बजे तक 34.11 लाख वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इन वोटों में से 50 % वोट भाजपा के खाते में गए हैं। इनकी संख्या 17.49 लाख हैं।