MP Mandi Bhav: तरबूज मगज की मांग शुरू, सोया तेल के भाव में मंदी जारी, देखें शुक्रवार का ताजा भाव

MP Mandi Bhav 17 Janaury 2025: वैवाहिक सीजन शुरू होने के साथ ही तरबूज मगर की पूछताछ बाजारों में आना शुरू हो गई है।

MP Mandi Bhav: तरबूज मगज की मांग शुरू, सोया तेल के भाव में मंदी जारी, देखें शुक्रवार का ताजा भाव

MP Mandi Bhav 17 Janaury 2025: वैवाहिक सीजन शुरू होने के साथ ही तरबूज मगर की पूछताछ बाजारों में आना शुरू हो गई है। जिसके अगले एक-दो दिनों में और बढ़ने की संभावना है। देसी तरबूज मगज में स्टाकिस्टों की पकड़ मजबूत होने से आवक मार्केट में बेहद फीकी है।

बाजार आयातित तरबूज मगज पर आधारित हो गया है। इस वजह से तरबूज की कमी देखने को मिल रही है। पिछले दो से चार दिनों में तरबूज मगज के दामों में 25 से 30 रुपये की तेजी प्रति किलो पर आ चुकी है। मांग का दबाव बढ़ने पर कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है।

तरबूज मगज 500-525, तरबूज बारीक 360-380 रुपये प्रति कलो पहुंच गया है। वहीं, शकर में लोकल के साथ ग्रामीण क्षेक्रों की पूछताछ बेहतर बनी है। शकर नीचे में 3800 ऊपर में 3900 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। इधर, खोपरा बूरे की मांग बनी हुई है। नारियल में कारोबार सामान्य रहा।

सोयाबीन की आवक ज्यादा

केएलजी 86 अंक माइनस पर पहुंच गई। हाजिरी बाजारों में सोयाबीन तेल में उठाव बेहद कमजोर के साथ सप्लाई बढ़ने और सोयाबीन की आवक ज्यादा होने से प्लांट तेल के दाम घटाकर बेच रहे हैं।

गुरुवार को सोयाबीन तेल इंदौर 10 रुपये और घटकर 1260-1265 रुपये प्रति 10 किलो रह गया। पाम तेल के भाव अब सोया के मुकाबले सस्ता है और डिमांड को आकर्षित करेगा। यूएस बायो-डीजल में टैक्स की छूट की अनिश्चिता के कारण बड़े बदलाव को कंट्रोल करेगी।

लहसुन के भाव टूटे

नई लहसुन की आवक का दबाव बनने से पहले लहसुन के दाम टूटते दिख रहे हैं। देवी अहिल्याबाई होलकर चोइथराम थोक मंडी में गुरुवार को लहसुन में गिरावट रही। ऊपर में लहसुन के लाट 19,000 तक बिके। शेष माल ऊपर में भाव 16 हजार तक रहा। लहसुन की आवक आठ हजार बोरी रही।

आलू के भाव में 100 से 150 रुपये की नरमी देखी गई। आलू की आवक करीब 16 हजार बोरी रही। प्याज की आवक 20 हजार बोरी रही।

मंडी भाव

  • प्याज बेस्ट: 2100-2200
  • एवरेज: 1700-1900
  • गोल्टा: 1300-1600
  • बेस्ट चिप्स: 1700-1850
  • लहसुन ऊंटी: 18000-19000
  • बोल्ड: 15000-16000 रुपये क्विंटल

अंचल मंडी भाव

  • उज्जैन- गेहूं 2200 से 3216, चना 5900 से 6111, काबली चना 3400 से 11025, सोयाबीन 2400 से 5000 रुपये। आवक गेहूं 2216, चना 101, काबूली चना 72, सोयाबीन 5629 बोरी।
  • रतलाम- गेहूं लोकवन 2867 से 3341, शरबती 3593, चना विशाल 5780, इटालियन 5500 से 6456, सोयाबीन 1050 से 4761, मटर 2399 से 7750, लहसुन 4250 से 17911 रुपये क्विंटल।
  • नामली- गेहूं 3036 से 3140, सोयाबीन 3301 से 4354, लहसुन 2000 से 15601 रुपये क्विंटल।
  • सैलाना- गेहूं 3081 से 3275, सोयाबीन 2321 से 6262, लहसुन 5400 से 15801, प्याद 500 से 1783 रुपये क्विंटल।
  • आलोट- सोयाबीन 3576 से 5201, गेहूं 3021 से 3211, लहसुन 5500 से 9900, प्याज 200 से 1112 रुपये क्विंटल

दालों के दाम

  • चना दाल: 8100-8200
  • मीडियम: 8300-8400
  • मसूर दाल: 7450-7550
  • मूंग दाल: 9500-9600
  • मूंग मोगर: 10300-10400
  • तुवर दाल: 8600-8700
  • ब्रांडेड तुवर दाल: 138900
  • उड़द दाल: 9700
  • उड़द मोगर: 10600-10700 रुपये प्रति क्विंटल

लूज तेल (टैक्स अतिरिक्त)

  • मूंगफली तेल इंदौर: 1410-1430
  • मुंबई मूंगफली तेल: 1440
  • इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंज: 1260-1265
  • इंदौर सोयाबीन साल्वेट: 1195-1200
  • इंदौर पाम: 1390
  • मुंबई सोया रिफाइंड: 1290
  • मुंबई पाम तेल: 1345
  • गुजरात लूज: 1400
  • कपास्या तेल इंदौर: 1230 रुपये प्रति दस किलो

यह भी पढ़ें-

एमपी में ठंड और कोहरे का कहर, कई जिलों में 18 जनवरी तक छुट्टी, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

MP में निजी कॉलेजों की जांच : मुरैना कॉलेज घोटाले के बाद सरकार सख्त, ग्वालियर कलेक्टर ने बनाए जांच दल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article