Gwalior News: वोट डालते समय बीजेपी नेता ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया अपलोड, पुलिस ने दर्ज की FIR

Gwalior News: भारत में इस समय लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग हुई और इसी बीच एक मामला सामने आया है।

Gwalior News: वोट डालते समय बीजेपी नेता ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया अपलोड, पुलिस ने दर्ज की FIR

Gwalior News: भारत में इस समय लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग हुई और इसी बीच एक मामला सामने आया है जिसमें ग्‍वालियर लोकसभा सीट से भाजपा नेता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसे को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने आपत्ति जताई।

इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। पुलिस ने इस मामले मे एफआइआर दर्ज भी कि है।

मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप

लोकसभा चुनाव में मतदान की गोपनीयता भंग करना भाजपा नेता सहित दो लोगों को भारी पड़ गया। वोट डालते समय इन लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया।

इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। भाजपा नेता के वीडियो को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने आपत्ति जताई।(Gwalior News)

इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। इसके बाद दोनों ही मामलों में एफआइआर दर्ज की गई। एक एफआइआर बहोड़ापुर और दूसरी एफआइआर पोहरी थाने में दर्ज हुई।

क्‍या था पूरा मामला

7 मई को पूर्व पार्षद गौरी परमार के पति रिंकू परमार उर्फ गिर्राज डीआरपी लाइन स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मतदान करने पहुंचे थे।

वह अपने साथ मोबाइल अंदर ले गए और मोबाइल से ईवीएम पर मतदान करते हुए वीडियो बना लिया और बाद में इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया।

इसी तरह पोहरी के रहने वाले होकम वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा ने ईवीएम पर वोट डालते हुए वीडियो बनाकर एक्स पर अपलोड कर दिया।

दोनों ही पोस्ट वायरल हुईं और नेताओं से लेकर आम लोगों तक ने इस तरह गोपनीयता भंग करने पर आपत्ति जताई। इसके चलते प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया।

रिंकू परमार पर बहोड़ापुर थाना और होकम वर्मा पर पोहरी थाने में एफआइआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article