MP DA Hike: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नए साल में बढ़ेगा 3 फीसदी महंगाई भत्ता

MP DA Hike: जनवरी 2025 में डीए 3 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इससे सात लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा।

MP DA Hike: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नए साल में बढ़ेगा 3 फीसदी महंगाई भत्ता

MP DA Hike: राज्य के सात लाख से अधिक कर्मचारियों को लिए खुशखबरी है। मोहन सरकार नए साल में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार साल 2025 में महंगाई भत्ता बढ़ाएगी। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 में डीए 3 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इससे सात लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा।

इससे पहले सरकार ने जनवरी 2024 में महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था। वहीं, केंद्र कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है। केंद्र नए साल में फिर से महंगाई भत्ता बढ़ाने वाली है। ऐसे में मोहन सरकार भी अपने कर्मचारियों को नई ईयर का गिफ्ट देने की तैयारी में है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1862355286641553765

सरकार ने डीए बढ़ाने में की देरी

बता दें एमपी में 2024 से पहले जब केंद्र सरकार महंगाई भत्ता में इजाफा करती थीं। तब राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का भत्ता बढ़ाती थीं। हालांकि अब इसमें देरी हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार के डीए में 3 प्रतिशत का अंतर है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत है, लेकिन राज्य के कर्मचारियों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: MP में पहली बार इंटर अस्पताल किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट, दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों को दिया जीवनदान

केंद्रीय कर्मचारियों को मिल रहा 53 प्रतिशत डीए

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का जुलाई 2024 से डीए 53 प्रतिशत किया जा चुका है, लेकिन प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार, सरकार नए वर्ष में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है, क्योंकि केंद्र इसमें फिर से बढ़ोतरी कर सकती है।

एमपी सरकार के बजट में 56 फीसदी डीए का प्राविधान है। विभागों का स्थापना व्याय इसके अनुरूप तैयार है। ऐसे में बजट के प्राविधान में समस्या नहीं आएगी।

कब मिलेगी एरियर की पहली किस्त?

  • राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता में वृद्धि जनवरी 2024 से की थी। इसा भुगतान अक्टूबर के वेतन में किया गया।
  • जनवरी से सितंबर के डीए के अंतर की रकम का भुगतान चार किस्तों में किया जाना बाकी है।
  • पहली किस्त दिसंबर 2024, दूसरी जनवरी, तीसरी फरवरी और चौथी किस्त की राशि मार्च 2025 में कर्मचारियों के खाते में आएगी।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article