MP Governor Mangubhai Patel: मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराए गए भर्ती

MP Governor Mangubhai Patel: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई थी।

MP Governor Mangubhai Patel

MP Governor Mangubhai Patel

MP Governor Mangubhai Patel: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद राज्‍यपाल को राजधानी भोपाल के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एम्स में भर्ती कराया गया है।

अभी मंगूभाई डॉक्टरों की निगरानी में हैं। राज्‍यपाल का इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राज्यपाल मंगूभाई पटेल को वायरल फीवर हो गया है। इसकी वजह से तेज बुखार के बाद उन्हें एम्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। AIIMS में भारी सुरक्षा बल को तैनात देखा जा सकता है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1828280948724498442

आक्सीजन सपोर्ट पर रह चुके हैं मंगुभाई पटेल

आपको बता दें कि आज से 2 साल पहले मंगुभाई पटेल को अगस्त 2022 में भी बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय भी राज्यपाल मंगुभाई पटेल का बॉडी टेम्प्रेचर 98.4 डिग्री, हार्ट बीट (ह्रदय गति) 94 प्रति मिनट और ऑक्सीजन लेवल 93 फीसदी बताया जा रहा था। इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए आक्सीजन सपोर्ट पर भी रहना पड़ गया था।

आदिवासी नेता हैं मंगूभाई

मंगुभाई पटेल एक आदिवासी नेता हैं। मंगूभाई 1990 से 2012 तक नवसारी विधानसभा क्षेत्र से और 2012 से 2017 तक गणदेवी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्हें अक्टूबर 2013 में गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था। 6 जुलाई 2021 को उन्हें भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से मध्य प्रदेश राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। मंगुभाई पटेल मध्य प्रदेश के 19वें और वर्तमान राज्यपाल हैं।

मंगूभाई पटेल का राजनीतिक करियर

मंगूभाई पटेल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1960 से की थी और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सक्रिय सदस्य रहे हैं। मंगूभाई कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

इनका राज्य और केंद्र सरकार के कई विभागों में योगदान रहा है। इन्‍होंने कई राज्यों में पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंगूभाई को 2021 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। राज्यपाल के रूप में  उन्होंने राज्य में विभिन्न प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया है और राज्य के विकास में योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश में हुए दो सड़क हादसे: 7 लोगों की गई जान अन्‍य 5 घायल, हाइवे पर कंटेनर और कार की टक्कर; जानें डिटेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article