सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस महीने में बढ़े DA के साथ खाते में आएगी सैलरी, इन्‍हें भी होगा फायदा!

MP Government Employee DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने 6वां वेतनमान प्राप्त कर रहे लगभग 40 हजार नियमित कर्मचारियों और 1 लाख निगम-मंडल के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा की है।

MP Government Employee DA Hike

MP Government Employee DA Hike

MP Government Employee DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने 6वां वेतनमान प्राप्त कर रहे लगभग 40 हजार नियमित कर्मचारियों और 1 लाख निगम-मंडल के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा की है।

वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश (MP Government Employee DA Hike) जारी किए हैं। 6वां वेतनमान प्राप्त कर रहे नियमित कर्मचारियों के डीए में 9% की वृद्धि हुई है, जिससे यह अब 239% हो गया है।

वहीं, निगम-मंडल के कर्मचारियों के डीए में 11% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उनका डीए अब 302% हो गया है। डीए की इस बढ़ोतरी का लाभ 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा, जबकि अक्टूबर के वेतन में इसका नगद लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, जनवरी से सितंबर 2024 तक के डीए का एरियर 4 किस्तों में दिसंबर 2024, जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 में भुगतान किया जाएगा।

इन लोगों का होगा फायदा (MP Government Employee DA Hike)

मध्य प्रदेश सरकार ने 7वां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4% वृद्धि के बाद अब 6वां वेतनमान प्राप्त कर रहे लगभग 40,000 कर्मचारियों के डीए में भी बढ़ोतरी की है।

जुलाई 2023 से इन कर्मचारियों को 230% डीए (MP Employee DA Hike) दिया जा रहा था, जिसे अब 9% बढ़ाकर 239% कर दिया गया है। विशेष रूप से1 जनवरी से 30 सितंबर 2024 के बीच रिटायर हुए या जिन कर्मचारियों का निधन हुआ है, उनके आश्रित या नामांकित सदस्य को डीए एरियर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का आदेश: 54 कॉलेजों में प्रोफेसर्स को प्राचार्य पद का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

देखें आदेश- 

publive-image

publive-image

1 जनवरी 2024 से लागू होगा नियम (MP Government Employee DA Hike)

मध्य प्रदेश सरकार ने निगम और मंडल के चौथे और पांचवें वेतनमान प्राप्त कर रहे लगभग 1 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में भी वृद्धि की है, जो 1 जनवरी 2024 से लागू होगी। पांचवां वेतनमान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के (MP Employee DA Hike) डीए में 11% की वृद्धि की गई है, जिससे उनका डीए 291% से बढ़कर 302% हो गया है।

वहीं, चौथा वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के डीए में 40% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उनका डीए 1345% से बढ़कर 1385% हो गया है।

यह भी पढ़ें- EPFO ने दी पेंशनर्स को बड़ी सुविधा: अब चेहरे से भी हो सकेगा वेरिफिकेशन, नहीं होगी बायोमैट्रिक डाटा की जरूरत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article