बाढ़ से हुए नुकसान की होगी पूरी भरपाई, बनवाएं जाएंगे टूटे मकान, मुफ्त में मिलेगा 50-50 किलो अनाज

बाढ़ से हुए नुकसान की होगी पूरी भरपाई, बनवाएं जाएंगे टूटे मकान, मुफ्त में मिलेगा 50-50 किलो अनाज

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाढ़ प्रभावितों को सरकार की ओर से बाढ़ से हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। नष्ट हुई फसलों की बीमा राशि एवं मुआवजा मिलेगा। टूटे हुए मकानों को दोबारा बनवाया जाएगा तथा अनाज, घरेलू सामान आदि के नुकसान की भी आरबीसी 6/4 के प्रावधानों अनुसार भरपाई की जाएगी। किसी भी बात की चिंता न करें, सरकार पूरी तरह आपके साथ है। शिवराज ‘मामा’ किसी की आंख में आंसू नहीं आने देगा।

घर बनाने के लिए मिलेंगे 1.5 से 02 लाख रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाजपुर में 50 तथा आंवलीघाट, बारना, नेहलाई, मट्ठागांव में 90 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन्हें दोबारा बनाने के लिए प्रति घर लगभग 1.5 लाख से 02 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

50-50 किलो नि:शुल्क गेहूं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित को 50-50 किलो नि:शुल्क गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 5-5 किलो खाद्यान्न नवम्बर माह तक नि:शुल्क मिलेगा। खाद्यान्न सुरक्षा योजना का 01 रुपये किलो की दर पर 5-5 किलो प्रति व्यक्ति उचित मूल्य राशन भी हर गरीब को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि हर गरीब की पात्रता पर्ची बन जाए तथा उसे राशन मिल जाए।

शीघ्र करवाएं सर्वे पूर्ण

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कर, प्रभावितों को मुआवजा दिलाया जाए। जिन किसानों के खेतों को नुकसान हुआ है तथा गोशाला शेड टूट गए हैं उनके खेतों में सुधार के लिए तथा गोशाला शेड दोबारा बनवाने के लिए मनरेगा योजना से सहायता दी जाए। खेतों में सुधार कार्यों के लिए तथा गोशाला शेड के पुनर्निमाण के लिए ( 70 हजार से 01 लाख रुपये तक ) सहायता दिए जाने का प्रावधान है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password